बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। 24 दिसंबर, 2023 को अभिनेता 67 साल के हो गए। अनिल कपूर को सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों, फॉलोअर्स और बॉलीवुड हस्तियों से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। अभिनेता ने अब एक आभार पत्र साझा कर सभी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया है।
Anil Kapoor: जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों और फैंस का प्यार पाकर खुश हैं अनिल कपूर, तस्वीर साझा कर लिखा भावुक नोट
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। 24 दिसंबर, 2023 को अभिनेता 67 साल के हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में अनिल बंजी जंपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लंबा और भावुक नोट लिखा। इस नोट के जरिए उन्होंने अपने जन्मदिन पर बधाई देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद भी दिया और साथ ही अपने खास दिन पर उत्साह भी साझा किया।
Amitabh Bachchan: 'जलसा' के बाहर उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में किया फैंस का अभिवादन
उन्होंने संदेश में लिखा, 'जन्मदिन प्रतिबिंब के क्षण हैं और आज, जैसा कि मैं सूर्य के चारों ओर एक और वर्ष मना रहा हूं। मैं अब तक की खूबसूरत यात्रा के लिए बेहद आभारी महसूस करता हूं। मैं आने वाले वास्तविक स्नेह के लिए दिल से सराहना व्यक्त करना चाहता हूं। प्रत्येक संदेश, प्रत्येक इच्छा, उन सार्थक संबंधों का प्रमाण है, जो हमने वर्षों में बनाए हैं। मैं मित्रता, साझा किए गए क्षणों और अटूट समर्थन के लिए आभारी हूं, जो जीवन को वास्तव में विशेष बनाते हैं।'
View this post on Instagram
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)
Arbaaz Wedding Live: एक-दूजे के हुए अरबाज-शूरा, रवीना टंडन ने दी शादी की बधाई
उन्होंने आगे लिखा, 'जैसा कि मैं जीवन का एक और वर्ष ले रहा हूं, मैं आपका प्यार अपने साथ रखता हूं, एक मार्गदर्शक प्रकाश, जो मेरे जुनून और दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देता है। सच कहूं तो इस जन्मदिन को और हर दिन को एक अविस्मरणीय उत्सव बनाने के लिए धन्यवाद। आपकी दयालुता ने इसे बना दिया है, यह दिन असाधारण है और मैं आगामी वर्ष में होने वाले रोमांच की प्रतीक्षा कर रहा हूं।'
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने मनाया 'डंकी' की सफलता का जश्न, 'मन्नत' से खास अंदाज में फैंस को कहा- धन्यवाद
वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अनिल कपूर को हाल ही में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने रणबीर के किरदार के पिता की भूमिका निभाई थी। वहीं अब वे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वे कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Arbaaz Khan Wedding: अर्पिता खान के घर शूरा से निकाह करने जा रहे अरबाज! सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी