{"_id":"5bf8f749bdec2241903d7d29","slug":"film-2-0-has-recovered-370-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले फिल्म 2.0 ने की 370 करोड़ रुपए की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले फिल्म 2.0 ने की 370 करोड़ रुपए की कमाई
Sat, 24 Nov 2018 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
2.0
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 2.0 की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। दोनों अभिनेता अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। फिल्म एक भारी भरकम बजट के साथ बनाई गई है। फिल्म को बनाने में 500 करोड़ रुपए की लागत लगी है।
2 of 5
2.0
फिल्म रिलीज से पहले ही 370 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। खबरों के अनुसार फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स और डिस्ट्रीब्यूशन के जरिए यह कमाई की है। लाइका प्रोडक्शन ने फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 120 करोड़ रुपए में बेचे हैं। फिल्म के डिजिटल राइट्स के सभी वर्जन 60 करोड़ रुपए में बिके हैं।
3 of 5
2.0
- फोटो : instagram
यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 2010 में आई रजनीकांत की फिल्म रोबोट का अगला हिस्सा है। फिल्म रिलीज से पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म ओपनिंग डे पर तमिलनाडु के बॉक्स अॉफिस पर 85 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
फिल्म 2.0 को 6600 से 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म बाहुबली को 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इस वजह से फिल्म 2.0 बाहुबली 2 से आगे निकल चुकी है। फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भी फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बेचे गए हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर फिल्म का हिंदी वर्जन प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। 2.0 को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया है। फिल्म में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।