फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaman Devgan: जब भतीजे अमन ने देखी अजय देवगन की ये फिल्म, बचपन में ही तय किया बनेंगे एक्टर

Tue, 14 Jan 2025 06:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 14 Jan 2025 06:33 PM IST
सार

इन दिनों अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आजाद’ को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड में यह उनकी डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन भी हैं। हाल ही में अमन देवगन ने बताया अजय देवगन की एक फिल्म देखकर ही उन्हें एक्टर बनने का इंस्पिरेशन मिला।

विज्ञापन
Film Azaad Actor Aaman Devgan Say Ajay Devgn Film Inspire Him To Become An Actor
अमन देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘आजाद’ में अमन देवगन के साथ रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इन दिनों अमन देवगन अपनी फिल्म ‘आजाद’ का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमन देवगन ने बताया कि वह अजय देवगन की किस फिल्म से इंस्पायर होकर हीरो बने हैं। 

 

Film Azaad Actor Aaman Devgan Say Ajay Devgn Film Inspire Him To Become An Actor
अजय देवगन-अमन देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

15 साल की उम्र में हीरो बनने का सोचा 
अमन देवगन इंटरव्यू में बताते हैं, ‘जब मैं 15 साल का था, तब सिनेमा की दुनिया से रूबरू हुआ, मैंने उसी समय सोच लिया था कि मुझे भी एक्टिंग में करियर बनाना है।’ अमन आगे बताते हैं कि उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ देखी थी, उसके बाद अजय से पूछा कि आपने फिल्म में अलग-अलग कॉस्ट्यूम क्यों पहने हैं, तब अजय देवगन ने बताया कि वह फिल्मों में अलग-अलग रोल करते हैं, इसलिए ऐसे कॉस्ट्यूम पहनते हैं। यह सब जानकर अमन को काफी अच्छा लगा और उन्हें भी एक्टिंग में इंट्रेस्ट आने लगा। वह भी एक्टिंग करने की सोचने लगे।   



 

Film Azaad Actor Aaman Devgan Say Ajay Devgn Film Inspire Him To Become An Actor
फिल्म 'आजाद' में अमन देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

‘आजाद’ के लिए घुड़सवारी सीखी 
अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आजाद’ के लिए अमन देवगन ने घुड़सवारी सीखी, घोड़ों को साथ समय गुजारा। क्योंकि फिल्म में उनके किरदार के साथ एक घोड़ा भी अहम रोल में है, उसके साथ बॉन्डिंग बनाने लिए अमन को काफी मेहनत करनी पड़ी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Azaad Actor Aaman Devgan Say Ajay Devgn Film Inspire Him To Become An Actor
अजय देगवन और अमन देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

शूटिंग का एक्सपीरियंस भी बताया 
अमन देवगन ने फिल्म ‘आजाद’ में अजय देवगन के साथ भी कई सींस शूट किए हैं। शुरुआत में वह उनके साथ एक्टिंग करने को लेकर घबरा रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो गया। अमन ने पिछले दिनों बताया था कि अजय देवगन ने उनकी बहुत मदद की। उनकी वजह से अमन अच्छे से एक्टिंग फिल्म में कर पाए।

 

विज्ञापन
Film Azaad Actor Aaman Devgan Say Ajay Devgn Film Inspire Him To Become An Actor
अमन देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे हॉरर-कॉमेडी में आएंगे नजर
हाल ही में अमन देवगन ने बताया था कि उन्हें अजय देवगन की एक्शन जॉनर से ज्यादा, कॉमेडी फिल्में पसंद हैं। वह भी अजय देवगन की तरफ ही कॉमेडी फिल्में करने की ख्वाहिश रखते हैं। इसी बीच एक खबर आई है कि अमन देवगन के लिए अजय देवगन एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म भी बनाने वाले हैं, इस फिल्म का नाम ‘झलक’ बताया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed