फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishi Kapoor-Neetu: ब्रैंडी पीकर नीतू-ऋषि कपूर ने लिए थे सात फेरे, तोहफे में मिले पत्थर, जानें दिलचस्प किस्सा

Tue, 14 Jan 2025 06:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Jan 2025 06:00 PM IST
सार

अगर शादी किसी सुपरस्टार की हो, जो सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखता हो, तो यह एक ऐसा कार्यक्रम होता है, जिसके बारे में कई दिनों तक बात की जाती है। आइए आपको बताते हैं कि इनकी शादी में क्या दिलचस्प रहा है।

विज्ञापन
Flashback when Rishi Kapoor and Neetu Kapoor fainted in their wedding got Stones And Slippers As Gifts
ऋषि कपूर और नीतू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54

बॉलीवुड की प्रतिष्ठित जोड़ी, ऋषि कपूर और नीतू कपूर, न केवल अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए, बल्कि ऑफ-स्क्रीन अपनी सदाबहार प्रेम कहानी के लिए जाने जाते हैं। पहले के समय में बॉलीवुड की शादियां किसी त्यौहार से कम नहीं होती थीं जो कई दिनों तक चलती थीं। और खासकर अगर शादी किसी सुपरस्टार की हो, जो सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखता हो, तो यह एक ऐसा कार्यक्रम होता है, जिसके बारे में कई दिनों तक बात की जाती है। आइए आपको बताते हैं कि इनकी शादी में क्या दिलचस्प रहा है।

Flashback when Rishi Kapoor and Neetu Kapoor fainted in their wedding got Stones And Slippers As Gifts
ऋषि कपूर और नीतू सिंह - फोटो : एक्स

तमाशे से कम नहीं थी ऋषि कपूर को नीतू सिंह की शादी
साल 2003 में रेडिफ के साथ एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अपनी शादी के बारे में बताया और कहा, नीतू कपूर ने बताया कि उनकी शादी किसी बॉलीवुड तमाशे से कम नहीं थी। ऋषि कपूर को नीतू सिंह से तब प्यार हो गया था, जब वह केवल 14 साल की थीं।

Loveyapa: कार्तिक आर्यन की राह चलीं खुशी कपूर, 'लवयापा' में श्रीदेवी की लाडली का होगा इतने मिनट का मोनोलॉग

Flashback when Rishi Kapoor and Neetu Kapoor fainted in their wedding got Stones And Slippers As Gifts
ऋषि कपूर और नीतू सिंह - फोटो : एक्स

20 दिनों तक चला शादी का जश्न
बाद में, जब उन्होंने शादी करने का फैसला किया, तो उनके इस जश्न मनाने के लिए चेंबूर के गोल्फ कोर्स को बुक किया गया था। टिनसेल टाउन के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया था और आरके हाउस से गोल्फ कोर्स तक के इलाके की घेराबंदी की गई थी। यह खुलासा खुद नीतू सिंह ने किया था। नीतू सिंह ने बताया कि शादी का जश्न लगभग 20 दिनों तक चला।

Azaad: 'मैंने अभी अपनी जर्नी शुरू की है', जान्हवी-खुशी से तुलना किए जाने पर बोलीं रवीना की बेटी राशा

विज्ञापन
विज्ञापन
Flashback when Rishi Kapoor and Neetu Kapoor fainted in their wedding got Stones And Slippers As Gifts
ऋषि कपूर और नीतू सिंह - फोटो : एक्स

बड़े संगीतकारों ने दिया था परफॉर्मेंस
नीतू कपूर ने यह बताया था कि नुसरत फतेह अली खान को संगीत में प्रस्तुति देने के लिए बुलाया गया था। इसके अलावा, उन्होंने एक मजेदार कहानी साझा की और बताया कि वे दोनों अपनी शादी से पहले बेहोश हो गए थे। नीतू सिंह बेहोश हो गईं क्योंकि उनका लहंगा काफी भारी था और ऋषि कपूर बारात के लिए घोड़े पर चढ़ने से पहले बेहोश हो गए।

विज्ञापन
Flashback when Rishi Kapoor and Neetu Kapoor fainted in their wedding got Stones And Slippers As Gifts
ऋषि कपूर और नीतू सिंह - फोटो : एक्स

ब्रैंडी पीकर लिए थे फेरे
उन्होंने कहा, "मैं अपनी शादी में बेहोश हो गई और मेरे पति भी। मेरा लहंगा बहुत भारी था। साथ ही, बहुत सारे लोग थे। मेरे लिए इसे संभालना बहुत मुश्किल था मेरे पति बेहोश हो गए क्योंकि वे भीड़ को बर्दाश्त नहीं कर सके। वे घोड़ी पर चढ़ने से ठीक पहले बेहोश हो गए।" फिर दोनों ने ब्रैंडी पी और फेरे लिए थे।  एक और मजेदार किस्सा जो उन्होंने शेयर किया, वह यह था कि उनकी शादी में बहुत सारे लोग घुस आए थे। अच्छे कपड़े पहने लोग गिफ्ट बॉक्स लेकर आए थे। बाद में उन्हें इन गिफ्ट बॉक्स में पत्थर मिले। ऐसी ही और मनोरंजन खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ से जुड़े रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed