{"_id":"6760607ba05b81a0180644e2","slug":"film-baby-john-actor-varun-dhawan-share-due-to-daughter-lara-crying-he-feel-terrified-2024-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan in TGIKS: वरुण धवन को परेशान कर रही हैं दो महिलाएं, एक की तो उम्र जानकर हैरान रह जाएंगे आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Varun Dhawan in TGIKS: वरुण धवन को परेशान कर रही हैं दो महिलाएं, एक की तो उम्र जानकर हैरान रह जाएंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:51 PM IST
सार
वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में वह एक पुलिस वाले रोल में हैं, जो किसी से नहीं डरता है। असल जिंदगी में भी वरुण काफी निडर हैं लेकिन दो महिलाओं से वह काफी डरते हैं। कौन हैं, ये दोनों महिलाएं जानिए?
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वरुण धवन कॉमेडी से लेकर एक्शन, हर जॉनर की फिल्मों में खूब जंचते हैं। जल्द ही उनकी एक एक्शन फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज होगी, इसमें वरुण धवन जबरदस्त एक्शन करने वाले हैं। वह एक दबंग पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। असल जिंदगी में भी वह किसी डरते, घबराते नहीं है। लेकिन ऐसी दो महिलाएं भी हैं, जिनके आगे वरुण की एक नहीं चलती है।
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
मुझे उसके रोने से डर लगता है
हाल ही में वरुण धवन ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ का प्रमोशन करते हुए नजर आए। यहां पर ही उन्होंने बताया कि वह दो महिलाओं से डरते हैं क्योंकि दोनों ही उन्हें डांटती हैं। वरुण कहते हैं, ‘पहले मुझे एक ही महिला डांटती थी, अब दो महिलाएं डांटती हैं।’ दरअसल, वरुण अपनी पत्नी और बेटी की बात यहां पर कर रहे थे।
3 of 5
वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
रात को जागना भी पड़ता है
वरुण धवन आगे कहते हैं, ‘मैं बेटी को डकार दिलाना सीख रहा हूं, वह कुछ दिनों पहले ही छह महीने की हुई है। लेकिन वो कभी-कभी रोने लगती है तो मुझे डर लगता है। कभी-कभी रात में, जब हम थक जाते हैं और वह रोने लगती है, तो मैं उठने की कोशिश करता हूं लेकिन नताशा मुझसे पहले उठ जाती है और बेटी को शांत करने चली जाती है।
अच्छे पिता बनने की कोशिश
वरुण धवन ने इन बातों के जरिए साबित कर दिया कि वह एक अच्छे पिता और पति हैं। अपनी बेटी का वह पूरा ख्याल रख रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी एक इंटरव्यू में अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए वरुण धवन इमोशनल हो गए थे।
फिल्म ‘बेबी जॉन’ में बने हैं सिंगल फादर
असल जिंदगी में पिता की अच्छी भूमिका वरुण धवन निभा रहे हैं। वहीं फिल्म ‘बेबी जॉन’ में भी वह सिंगल फादर का रोल कर रहे हैं। अपने किरदार के इमोशन को वह अच्छे से समझते हैं क्योंकि असल जिंदगी में भी एक बेटी की पिता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।