फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Massey: 'बहुत सारी अंग्रेजी लिखी थी, कई लोग समझ नहीं पाए', विक्रांत ने रिटायरमेंट पोस्ट पर फिर दी सफाई

Mon, 16 Dec 2024 09:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 16 Dec 2024 09:45 PM IST
सार

Vikrant Massey: अपने रिटायरमेंट पोस्ट पर सफाई देते हुए विक्रांत ने कहा, "मैंने उस पोस्ट में बहुत सारी अंग्रेजी लिखी थी। मुझे लगता है कि कई लोगों ने मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया था।"

विज्ञापन
Vikrant Massey Clarifies His Retirement Post Actor Says I Wrote A lot Of English People Could not Understand
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

12वीं फेल से दर्शकों के बीच में लोकप्रियता बटोरने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने उस समय सभी को चौंका दिया, जब अभिनेता ने  इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प पोस्ट लिखकर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। हालांकि, अभिनेता ने इस खबर के वायरल होने के बाद तुरंत स्पष्ट किया कि वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं। अब हाल ही में, विक्रांत ने एक बार फिर अपने इस पोस्ट पर सफाई दी है और बताया है कि पत्नी से सलाह करने के बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया है।

Vikrant Massey Clarifies His Retirement Post Actor Says I Wrote A lot Of English People Could not Understand
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

विक्रांत मैसी ने दी सफाई
अपने रिटायरमेंट पोस्ट पर सफाई देते हुए विक्रांत ने टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा, "मैंने उस पोस्ट में बहुत सारी अंग्रेजी लिखी थी। मुझे लगता है कि कई लोगों ने मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया था। इसलिए मैंने स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा और लोगों को क्लियर करना पड़ा कि मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं। मैं खुद को बेहतर बनाने और बेहतर काम करने के लिए ब्रेक ले रहा हूं।"

Pushpa 2 Collection: दूसरे सोमवार को फेल हुई पुष्पा 2, कमाई में 50% की गिरावट; फिर भी कई फिल्मों से आगे

Vikrant Massey Clarifies His Retirement Post Actor Says I Wrote A lot Of English People Could not Understand
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vikrantmassey

पत्नी से सलाह कर लिया था यह फैसला
इंटरव्यू में विक्रांत ने आगे बताया कि यह फैसला उन्होंने पत्नी शीतल ठाकुर से सलाह लेने के बाद लिया था। अभिनेता ने कहा कि पिछले कुछ साल उनके करियर के लिए काफी बेहतर साबित हुए थे, उन्होंने जो मांगा, उन्हें वो मिला है। पिछले 21 साल से वह एक कलाकार के रूप में दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहे हैं। 12वीं फेल की सफलता ने इन सब में चार-चांद लगा दिए। अभिनेता ने आगे कहा, 'मैंने आधी रात में वह पोस्ट डाली थी क्योंकि मैं बिल्कुल भी सो नहीं पा रहा था।'

Ustad Zakir Hussain Passed Away: उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं रहे, मानो तबले का एक नाद चला गया; 73 की उम्र में निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Massey Clarifies His Retirement Post Actor Says I Wrote A lot Of English People Could not Understand
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@sheetalthakur

इस वजह से लिया ब्रेक
अभिनेता ने यह भी बताया कि अब वह पिता की भूमिका को अच्छी तरह से निभाना चाहते हैं। विक्रांत ने कहा, अब मैं अपने बेटे को बड़े होते हुए देखना चाहता हूं। मैं कई साल से चार-पांच घंटे से ज्यादा नहीं सोया हूं। अब मैं अपनी नींद पूरी करना चाहता हूं। अपनी हेल्थ का ध्यान रखना चाहता हूं। मुझे अपनी लाइफस्टाइल में कुछ सुधार करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Vikrant Massey Clarifies His Retirement Post Actor Says I Wrote A lot Of English People Could not Understand
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

पीएम ने देखी थी फिल्म
बता दें कि इस घोषणा के बाद विक्रांत को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि, बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने संसद में विक्रांत की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। उस समय जब अभिनेता से इस घोषणा को लेकर सवाल पूछा गया था तो वह बगैर जवाब दिए चले गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed