हाल ही अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन अपनी बेटी को याद करके इमोशनल हो गए। इस साल वह एक बेटी के पिता बने हैं, वरुण की बेटी का नाम लारा है। वरुण ने बताया कि पिता बनने के बाद उनके जीवन में किस तरह का बदलाव आया है।
Varun Dhawan: वरुण धवन बोले- ‘जब मैं पिता बना…’, बेटी से जुड़ी बात करते हुए हो गए इमोशनल
जल्द ही वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज होगी। इस फिल्म में वह एक सिंगल फादर और पुलिस वाले का रोल कर रहे हैं। असल जिंदगी में वरुण धवन एक बेटी के पिता हैं। हाल ही में ‘बेबी जॉन’ फिल्म के प्रमोशन में वरुण ने अपनी बेटी को लेकर भी बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण ने बेटी को मिस किया
फिल्म ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन में वरुण ने बताया कि आज उनकी बेटी की जिंदगी में एक खास दिन था लेकिन वह फिल्म प्रमोशन के कारण उस खास दिन का हिस्सा नहीं बन पाए। इस बात का वरुण को दुख है। वह कहते हैं, ‘मेरी बेटी ने आज पहली बार खाना खाया है।’ वह आगे कहते हैं, ‘जब मैं पापा बना, मुझे पता भी नहीं था कि ये सब इमोशन होंगे। लोग बोलते हैं कि अभी तो शुरुआत है, जब वो 3 महीने की होगी, फिर 5 महीने की होगी और जब वो ठोस खाना खाना शुरू करेगी, तो अलग तरह के इमोशन मन में पैदा होंगे।
पत्नी ने बेटी का वीडियो बनाकर भेजा
वरुण आगे कहते हैं, ‘आज का दिन मेरे लिए बहुत इमोशनल है, मेरी बेटी ने ठोस खाना खाया है। मैंने उस पल को मिस कर दिया है। मेरी पत्नी ने बेटी का वीडियो बनाकर भेजा है।’ बेटी के पहली बार खाना खाते हुए वीडियो को देखकर वरुण काफी इमोशनल हो गए, इस बारे में भी उन्होंने प्रमोशनल इवेंट में बताया।
‘बेबी जॉन’ का किरदार शिद्दत से निभाया
फिल्म ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन एक पुलिस वाले के रोल में हैं, साथ ही वह एक पिता भी बने हैं, जो अपनी बेटी की परवरिश अकेले कर रहा है। इस फिल्म में वरुण अपने रोल को इसलिए भी अच्छे से निभाए पाए हैं, क्योंकि वह एक पिता के इमोशन को समझ सकते हैं।
Baby John: बेबी जॉन की रिलीज से पहले वरुण धवन ने शेयर की BTS तस्वीरें, बेहद क्यूट दिखीं जारा ज्याना
कीर्ति सुरेश बनी हैं हीरोइन
फिल्म ‘बेबी जॉन’ में कीर्ति सुरेश वरुण धवन की हीरोइन बनी हैं। हाल ही में उनकी शादी हुई है। वरुण ने कीर्ति को शादी की बधाई सोशल मीडिया के जरिए दी। फिल्म ‘बेबी जॉन’ में वरुण और कीर्ति पर फिल्माया गया एक डांस सॉन्ग इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलर हो रहा है।