फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Bachchan: अभिषेक बोले- ‘पुरुष भावनाएं आसानी से जाहिर नहीं कर पाते’, ‘बी हैप्पी’ में बने हैं पिता

Wed, 12 Mar 2025 05:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 12 Mar 2025 05:28 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन की जल्द ही ओटीटी पर एक फिल्म ‘बी हैप्पी’ रिलीज होगी। इस फिल्म में वह एक पिता के रोल में हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने बच्चों की परवरिश, पुरुषों के व्यवहार को लेकर बातचीत की। 

विज्ञापन
Film Be Happy Actor Abhishek Bachchan Recently Talk About Parenting Issues
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan

पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन अलग तरह की कहानियां और फिल्में चुन रहे हैं। जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘बी हैप्पी’ ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर अभिषेक बच्चन काफी उत्साहित हैं। फिल्म में पिता और बेटी के रिश्तों पर बात की गई है। एक पिता अपनी बेटी के लिए क्या नहीं कर सकता है, यही फिल्म की कहानी है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने बच्चों की परवरिश और पुरुषों के व्यवहार को लेकर भी बातचीत की है। 

Film Be Happy Actor Abhishek Bachchan Recently Talk About Parenting Issues
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan

पुरुषों की भावनाओं पर बात की 
फीवर एफएम को दिए गए हालिया इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन बताते हैं कि बच्चों की जिंदगी में पिता का क्या महत्व होता है। साथ ही वह कहते हैं, ‘पुरुष आसानी से अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर पाते हैं, यह एक बहुत बड़ी समस्या है।’ 

Film Be Happy Actor Abhishek Bachchan Recently Talk About Parenting Issues
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन-आराध्या - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan

बेटी आराध्या ने प्रेरित किया 
पिछले दिनों भी एक बातचीत में अभिषेक बच्चन ने बताया था कि फिल्म ‘बी हैप्पी’ के किरदार शिव को निभाने में बेटी आराध्या का काफी अहम रोल रहा है। वह बताते हैं, ‘एक एक्टर के तौर पर अपने रोल से मुझे गहरे तक जुड़ना होता है।इसके लिए मैंने अपने निजी अनुभवों का सहारा लिया।’ फिल्म में अभिषेक ने पिता का रोल किया है, असल जिंदगी में भी वह 13 साल की बेटी आराध्या के पिता हैं। ऐसे में पिता के अपने अनुभवों को उन्होंने फिल्म ‘बी हैप्पी’ में इस्तेमाल किया है। 

ये खबर भी पढ़ें:Abhishek Bachchan: किस निर्देशक को पसंद करते हैं अभिषेक बच्चन, बोले- कोरियोग्राफी में वह बहुत मुश्किल हैं 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Be Happy Actor Abhishek Bachchan Recently Talk About Parenting Issues
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi

नोरा फतेही फिल्म में हीरोइन
फिल्म ‘बी हैप्पी’ वैसे तो बेटी और पिता के रिश्तों की कहानी है। लेकिन इस फिल्म में डांसर नोरा फतेही भी हैं, वह फिल्म में भी एक डांसर के रोल में दिख रही हैं। फिल्म में डांस कॉम्पिटिशन भी कहानी का अहम हिस्सा है। अभिषेक भी फिल्म में डांस के मंच पर नजर आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Remo D'souza: क्या अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ वाली कहानी सलमान को हुई ऑफर? रेमो डिसूजा ने बता दिया सच 
 
विज्ञापन
Film Be Happy Actor Abhishek Bachchan Recently Talk About Parenting Issues
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे अभिषेक  
फिल्म ‘बी हैप्पी’ के अलावा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन के अलावा अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। ‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की कॉमेडी फिल्मों को दर्शकों ने काफी सराहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed