फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yami Gautam: नई फिल्म को लेकर पति आदित्य धर का हौसला बढ़ाती दिखीं यामी, जन्मदिन पर दी ढेर सारी शुभकामनाएं

Wed, 12 Mar 2025 12:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 12 Mar 2025 12:52 PM IST
सार

अभिनेत्री यामी गौतम के पति और निर्देशक आदित्य धर अपना जन्मदिन (12 मार्च) मना रहे हैं। इस खास मौके पर यामी गौतम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। जिसमें पति आदित्य धर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Yami Gautam Birthday Wishes To Husband Aditya Dhar Support For New Film Starrer Ranveer Singh
यामी गौतम और आदित्य धर - फोटो : इंस्टाग्राम@yamigautam

अभिनेत्री यामी गौतम खास मौकों पर अकसर ही इंस्टाग्राम पोस्ट करती हैं, यहां पर कोई वीडियो साझा करती हैं। 12 मार्च को भी यामी ने अपने पति आदित्य धर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने क्या-क्या लिखा है, जानिए? 

Yami Gautam Birthday Wishes To Husband Aditya Dhar Support For New Film Starrer Ranveer Singh
आदित्य धर और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam

आदित्य धर के लिए लिखा प्यार भरा संदेश 
यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट साझा की है, उसमें पति आदित्य धर के लिए कैप्शन में एक प्यार भरा संदेश भी लिखा है, ‘ जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। तुम्हारा दिल बहुत बड़ा है, तुम बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति हो। साथ ही सबसे अच्छे पिता और पति भी हो।’ इस संदेश के बाद फिर से यामी आदित्य धर को जन्मदिन की बधाई देती हैं। इसी संदेश में यामी, आदित्य की आने वाले फिल्म के लिए भी उनका हौसला बढ़ाती हुई दिखती हैं। वह लिखती हैं, ‘बड़े पर्दे पर तुम जो जादू चलाने वाले हो, उसका इंतजार है।’

ये खबर भी पढ़ें: Yami Gautam: क्यों यामी गौतम ने बेटे को मीडिया से रखा दूर? ऐसा करने की वजह भी साझा की 
Yami Gautam Birthday Wishes To Husband Aditya Dhar Support For New Film Starrer Ranveer Singh
आदित्य धर और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam

यामी ने कुछ तस्वीरें भी साझा की 
यामी ने पति आदित्य धर के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पोस्ट में साझा की हैं। एक तस्वीर में दोनों किसी मंदिर में प्रार्थना करते हुए, पूजा-अर्चना करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री यामी गौतम और निर्देशक आदित्य धर ने साल 2021 में शादी की। पिछले साल दोनों माता-पिता भी बने हैं, बेटे का नाम यामी और आदित्य ने वेदविद रखा है। अपने जिंदगी के खास मौकों की तस्वीरें अकसर ही यामी इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam Birthday Wishes To Husband Aditya Dhar Support For New Film Starrer Ranveer Singh
यामी गौतम-आदित्य धर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आदित्य धर की आने वाली फिल्म 
आदित्य धर को जिस फिल्म के लिए यामी गौतम सपोर्ट कर रही हैं, उसका नाम 'धुरंधर' है। इस फिल्म में रणवीर सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी इस फिल्म का हिस्सा है।

ये खबर भी पढ़ें:Aditya Dhar Birthday: आज है आदित्य धर का जन्मदिन, बतौर निर्देशक पहली फिल्म से मिली प्रसिद्धि, जानिए लव स्टोरी  

 

विज्ञापन
Yami Gautam Birthday Wishes To Husband Aditya Dhar Support For New Film Starrer Ranveer Singh
यामी गौतम की फिल्म 'धूम धाम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यामी की ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 
यामी गौतम की फिल्मों की बात की जाए तो उनकी हाल ही में ओटीटी पर एक फिल्म ‘धूम धाम’ रिलीज हुई। इसमें प्रतीक गांधी के साथ यामी गौतम ने अभिनय किया है। फिल्म में वह कोयल नाम की एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जो काफी दबंग है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed