{"_id":"67d09b16e2d6809ab70edd96","slug":"sunny-deol-upcoming-movies-jaat-border-2-lahore-1947-gadar-3-details-inside-2025-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: जाट के आलावा इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल, देखने को मिलेगा भरपूर एक्शन, जानिए पूरी लिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: जाट के आलावा इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल, देखने को मिलेगा भरपूर एक्शन, जानिए पूरी लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:42 AM IST
सार
Sunny Deol Upcoming Movies: बॉलीवुड अभिनेता इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में लगातार बने हुए हैं। गदर 2 की सफलता के बाद सनी कई फिल्मों के लिए लगातार शूटिंग कर रहे हैं। जानिए सनी किन-किन फिल्मों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
जॉट के अलावा इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जाट को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के ट्रेलर और टीजर ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है, वहीं अब प्रशंसकों को उनकी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। वहीं जाट के अलावा भी सनी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनमें लाहौर 1947 से लेकर बॉर्डर 2 तक शामिल हैं।
2 of 5
जाट में दिखेगा सनी का दमदार एक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
जाट
सनी देओल की फिल्म जाट चर्चा में बनी है। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा राणातुंगा के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के बीच जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। सनी ने जॉट का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह दमदार अंदाज में एक हॉल में एंट्री करते दिखाई देते हैं और फिर दुश्मनों को मार गिराते हैं। वो पंखे से दुश्मनों को मारते हैं। इस एक्शन के बीच वो चिल्लाकर कहते हैं - "मैं जाट हूं।" निर्देशक-अभिनेता गोपीचंद की फिल्म ‘जाट’ हिंदी के साथ तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी। फिल्म में सनी के अलावा रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर और स्वरूपा घोष जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
3 of 5
लाहौर 1947 में भी नजर आएंगे सनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
लाहौर 1947
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' में भी सनी देओल नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिमन्यु सिंह को निर्माताओं ने विलेन के भूमिका के लिए चुना है। फिल्म में सनी के अलावा अली फजल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सनी देओल की इस मूवी को आमिर खान के बैनर तले बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉर्डर 2 में भी नजर आएंगे सनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
बॉर्डर 2
बॉर्डर के सुपरहिट होने बाद प्रशंसकों को इसके दूसरे भाग का इंतजार था। वहीं कुछ समय पहले फिल्म बॉर्डर 2 के आने की आधिकारिक घोषणा ने प्रशंसकों को खुश कर दिया। सनी देओल एक बार फिर वही जज्बा और देशप्रेम का वही जुनून लेकर आ रहे हैं। फिल्म में सनी के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
सनी की फिल्म गदर 3 भी आ सकती है
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
गदर 3?
गदर 2 की सफलता के बाद प्रशंसक गदर 3 के आने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गदर 3 भी आ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।