फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rekha: रेखा के इजहार ए मोहब्बत ने लूट ली महफिल, बोलीं, किसी को चाहो तो इतना कि किसी और चाहत की चाहत न रहे

Wed, 12 Mar 2025 08:59 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Mar 2025 08:59 AM IST
सार

फिल्म 'पिंटू की पप्पी' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में अजय देवगन, रेखा, हिमेश रेशमिया और उदित नारायण जैसे दिग्गज सितारे नजर आए, लेकिन इनका आना भी किसी कैमियो रोल की तरह था—आए, चमके और निकल गए।

विज्ञापन
rekha spotted at Ganesh Acharya film Pintu Ki Pappi music launch actress repeat movie Silsila dialogue
'पिंटू की पप्पी' का म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दिनों रेखा जहां भी जाती हैं, महफिल लूट लेती हैं। हिंदी सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की अगली फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर वह पहुंची तो बिल्कुल ‘सिलसिला’ वाले अंदाज में दिखीं। बदलते मौसम में फिल्मी सितारों का पसंदीदा कलर इन दिनों व्हाइट है और वह भी बिल्कुल यश चोपड़ा की चांदनी की तरह ही इस कार्यक्रम में पहुंची। इस कार्यक्रम में उनकी शेरो ओ शायरी ने महफिल लूट ली।

rekha spotted at Ganesh Acharya film Pintu Ki Pappi music launch actress repeat movie Silsila dialogue
'पिंटू की पप्पी' का म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'पिंटू की पप्पी' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में अजय देवगन, रेखा, हिमेश रेशमिया और उदित नारायण जैसे दिग्गज सितारे नजर आए, लेकिन इनका आना भी किसी कैमियो रोल की तरह था—आए, चमके और निकल गए। इवेंट की शुरुआत फिल्म के हीरो सुशांत थमके की डांस परफॉर्मेंस से हुई, जिसके बाद अजय देवगन स्टेज पर आए, नए कलाकारों को बधाई दी और बोले, "अक्सर बातें उन्हीं के बारे में बनाई जाती हैं, जिन्हें उन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता, और जिनके पास इन बातों के लिए समय भी नहीं होता।" 

rekha spotted at Ganesh Acharya film Pintu Ki Pappi music launch actress repeat movie Silsila dialogue
'पिंटू की पप्पी' का म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ढलती शाम में चमकने का दूसरा नंबर अभिनेत्री रेखा का रहा। वह मंच पर आईं, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में फिल्म सिलसिला का डायलॉग "वो बात ही क्या जो लफ्जों में बयान हो जाए" दोहराया और फिर अपनी खुद की लिखी एक खूबसूरत शायरी सुनाई— "गर किसी को चाहो तो इतना चाहो, कि किसी और चाहत की चाहत न रहे।" उन्होंने नए कलाकारों को यह समझाया कि अपने काम से इतना प्यार करो कि दुनिया देखती रह जाए, जैसे मैंने अपने काम से इतना प्यार किया, तभी आज मै आप सबके सामने खड़ी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rekha spotted at Ganesh Acharya film Pintu Ki Pappi music launch actress repeat movie Silsila dialogue
'पिंटू की पप्पी' का म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फिल्म 'पिंटू की पप्पी' में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे। वह इस फिल्म में हीरो के मामा का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने भांजे पिंटू के एक अजीबोगरीब संयोग को बिजनेस में बदल देता है। पिंटू जिसकी भी पप्पी लेता है, उस लड़की की शादी हो जाती है, ये इस फिल्म की एक लाइन की कहानी है। फिल्म में सुशांत थमके, विधि यादव और जाननेया जोशी जैसे नए चेहरे हैं। इनका साथ देने वाले सितारों में शामिल हैं अभिनेता मुरली शर्मा, विजय राज और सुनील पाल। फिल्म के प्रस्तुकर्ताओं में साउथ की बड़ी फिल्म कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स का नाम शामिल है।

विज्ञापन
rekha spotted at Ganesh Acharya film Pintu Ki Pappi music launch actress repeat movie Silsila dialogue
'पिंटू की पप्पी' का म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्यक्रम में आए उदित नारायण ने मजाकिया अंदाज में कहा, "इस फिल्म का टाइटल तो बहुत बढ़िया है, अगला सीक्वल 'उदित की पप्पी' ना बन जाए।" कचोटने वाली बात ये रही कि उनकी इस बात का किसी ने प्रतिरोध नहीं किया बल्कि वहां मौजूद हर कोई ठहाके लगाते नजर आया। उनके वायरल वीडियो का मसला उठा तो उदित ने साफ किया कि हाल ही में वायरल हो रहा एक वीडियो असल में दो साल पुराना है। 21 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्देशन शिव हरे ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed