शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ओम प्रकाश चौटाला 5 बार हरियाणा के सीएम बने। ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पांच बार के सीएम होने के अलावा एक और कारण से चर्चा में आए थे, उन्होंने 82 साल की उम्र में जेल से 10वीं की परीक्षा दी। साल 2012 में उन्हें जेबीटी भर्ती घोटाला में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। जेल से ही चौटाला ने 10वीं की परीक्षा भी दी। अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ ओम प्रकाश चौटाला से ही प्रेरित बताई जाती है। इस फिल्म में निम्रत कौर भी नजर आईं। यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इससे ही अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर के अफेयर की अफवाह का कनेक्शन जुड़ा है।
Nirmrat Kaur: ओपी चौटाला से प्रेरित फिल्म ‘दसवीं’, निम्रत-अभिषेक के अफेयर की अफवाह से भी जुड़ा है कनेक्शन
फिल्म ‘दसवीं’ की कहानी हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला से प्रेरित बताई जाती है। यह फिल्म अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर के अफेयर की अफवाह के कारण भी चर्चा में रही। जानिए, क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी किरदार निभाए
फिल्म ‘दसवीं’ में अभिषेक बच्चन ने एक नेता का किरदार किया था जो एक घोटाले के कारण जेल आता है और फिर दसवीं की परीक्षा देता है। फिल्म में निम्रत कौर ने अभिषेक बच्चन के पत्नी का रोल किया था, जो कि एक ग्रामीण महिला है। जब अभिषेक बच्चन का किरदार जेल जाता है तो वो पत्नी को अपनी जगह नेता बना देता है। पति के जेल से बाहर आने के बाद भी पत्नी (निम्रत कौर) राजनीतिक पार्टी और अपनी पॉलिटिक्ल सीट नहीं छोड़ती है। इस तरह पत्नी ही पति की राजनीतिक दुश्मन बन जाती है। फिल्म को कॉमेडी अंदाज में दिखाया गया था और शिक्षा के महत्व पर बात की गई थी।
अभिषेक-निम्रत के अफेयर की अफवाह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘दसवीं’ के दौरान ही मुख्य अभिनेता अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस निम्रत कौर के बीच अफेयर की अफवाह उड़ी थी। दरअसल, जब दोनों ने इस फिल्म का प्रमोशन किया तो इनके बीच अलग तरह की केमिस्ट्री नजर आई। धीरे-धीरे यह बातें सोशल मीडिया पर फैली और अभिषेक और निम्रत के अफेयर की अफवाहों को हवा मिलने लगीं।
निम्रत ने किया था खंडन
जब अफेयर की अफवाह बहुत तेजी से बढ़ने लगी तो निम्रत कौर ने अपनी चुप्पी तोड़ी। निम्रत कौर ने कहा- ‘मैं कुछ भी कहूंगी या करूंगी, तब भी लोग वही कहेंगे, जो उनको कहना है। इसलिए ऐसी गपशप को रोकना मुमकिन नहीं है। मैं बस अपने काम पर फोकस करना पसंद करती हूं।’ इस तरह से निम्रत ने जाहिर कर दिया कि अभिषेक बच्चन के साथ अफेयर वाली अफवाह बिल्कुल गलत है।
अभिषेक-ऐश्वर्या फिर साथ दिखे
निम्रत कौर से अभिषेक बच्चन के अफेयर की अफवाह इसलिए भी उड़ी, क्योंकि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अलगाव की अफवाह जोर पकड़ रही थी। लेकिन यह सभी बातें अफवाह साबित हुईं क्योंकि हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या को बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में साथ देखा गया। फंक्शन के बाद भी एक ही कार में बैठकर सभी घर गए।