सब्सक्राइब करें

Dhaakad Release Date: एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट आई सामने, स्पाई एजेंट के रूप में कंगना रणौत मचाएंगी धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 28 Feb 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
film Dhaakad Release Date out Kangana Ranaut film will be released in theaters in four languages
फिल्म धाकड़ का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने के लिए लाइन में लगी हुई हैं। कई फिल्मों की रिलीज डेट का एलान हो गया है और अब इस लिस्ट में कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' का नाम भी जुड़ गया है। कंगना रणौत की फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म ‘धाकड़’ का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देकर फैंस को खुश कर दिया है। साथ ही कंगना ने बताया है कि उनकी ये एक्शन फिल्म चार भाषाओं में रिलीज होगी।


 
दरअसल, कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में कंगना एक स्पाई एजेंट के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में पोस्टर में कंगना हाथ में बंदूक लिए जंग के मैदान में खड़ी दिखाई दे रही हैं और कंगना के पीछे भी कई लोग हैं।

Trending Videos
film Dhaakad Release Date out Kangana Ranaut film will be released in theaters in four languages
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्टर के साथ कंगना रणौत ने कैप्शन में बताया कि उनकी फिल्म 27 मई को चार भाषाओं में रिलीज हो रही है। कंगना ने लिखा, ‘#AgentAgni की अजेय शक्ति तेजी से आ रही है। एक्शन स्पाई थ्रिलर धाकड़ 27 मई, 2022 को 4 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में बड़े पर्दे पर आग लगा देगी।’ कंगना के इस कैप्शन से साफ है कि फिल्म ‘धाकड़’ हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
film Dhaakad Release Date out Kangana Ranaut film will be released in theaters in four languages
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘धाकड़’ में एक्शन कूट-कूटकर परोसा गया है, जिसका अंदाजा फिल्म के इस नए पोस्टर से लगाया जा सकता है। इस फिल्म में कंगना स्पाई एजेंट शक्ति के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना जबरदस्त स्टंट से दर्शकों को हैरान करने वाली हैं। रजनीश राजी घई के निर्देशक में बनी इस फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

film Dhaakad Release Date out Kangana Ranaut film will be released in theaters in four languages
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत की ये फिल्म पहले 8 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बीते साल दिसंबर में कई फिल्म मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव किया था। ऐसे में फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट को भी बदल दिया गया था। ‘धाकड़’ कंगना की साल 2022 की पहली फिल्म होगी।

विज्ञापन
film Dhaakad Release Date out Kangana Ranaut film will be released in theaters in four languages
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत फिल्म ‘धाकड़’ के अलावा ‘तेजस’ और ‘सीता’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, कंगना ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। कंगना अपना पहला रियलिटी शो ‘लॉकअप’ लेकर आई हैं, जिसमें 16 सेलिब्रिटीज बतौर कैदी (कंटेस्टेंट्स) नजर आ रहे हैं। ये शो 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed