फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neeraj Pandey: ‘स्पेशल ऑप्स 2’ से पहले नीरज पांडे दिखाएंगे ’बिहार डायरी’, ‘ऑपरेशन रोमियो’ की ये है सच्चाई

Tue, 12 Apr 2022 07:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Apr 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
film Director Neeraj pandey web series bihar diaries will release before special ops 2
नीरज पांडेय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘ऑपरेशन रोमियो’ के नाम पर प्रेमी युगलों को प्रताड़ित करने की खबरें अलग अलग राज्यों से आती ही रहती हैं। ‘ए वेडनेसडे’, ‘बेबी’, ‘रुस्तम’, ‘स्पेशल 26’, ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फ़िल्में बना चुके निर्माता निर्देशक नीरज पाण्डे ने अब फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ का निर्माण किया है। कुछ लोग इस फिल्म को उत्तर प्रदेश पुलिस के एंटी रोमियो दल से जोड़ रहे हैं तो कुछ लोग देश के बाकी राज्यों की घटनाओं से। हालांकि, इस फिल्म के निर्माता नीरज पाण्डे की मानें तो ये किसी एक प्रदेश की घटना नहीं हैं  बल्कि इस तरह की घटनाएं पूरे देश में होती हैं। मलयालम फिल्म ‘इश्क-नॉट ए लव स्टोरी’ की रीमेक है उनकी बनाई नई फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’। इस फिल्म को लेकर बातचीत के दौरान नीरज पांडे ने अपनी उस वेब सीरीज का भी खुलासा किया जिसे वह ‘स्पेशल ऑप्स’ के अगले सीजन से पहले रिलीज करने वाले हैं।

film Director Neeraj pandey web series bihar diaries will release before special ops 2
नीरज पांडेय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक जीवन में घटी सच्ची घटना

निर्माता नीरज पांडे की फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' का निर्देशन शशांत शाह ने किया है। नीरज के मुताबिक इसकी काहनी मूल मलयालम फिल्म के निर्देशक अनुराज मनोहर के जीवन में घटी सत्य घटना पर आधारित है। नीरज पांडे कहते हैं, ‘मलयालम फिल्म के निर्माता ने ही हमें अप्रोच किया था कि यह फिल्म हिंदी में भी बने। उन्होंने कहा कि अगर आप इसे नहीं बनना चाहते हैं तो हम किसी और को अप्रोच करें। हमें फिल्म की कहानी अच्छी लगी शशांत से डिस्कस किया और फिल्म शुरू हो गई।’ 

film Director Neeraj pandey web series bihar diaries will release before special ops 2
ऑपरेशन रोमियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘ऑपरेशन रोमियो’ के शिकार 
नीरज बताते हैं, ‘यह फिल्म न सिर्फ अनुराज मनोहर के जीवन में घटी घटना  पर आधारित है बल्कि इस तरह की घटनाओं  के शिकार तमाम जोड़ों से भी प्रेरणा पाती है। किसी के जीवन में कम तो किसी के जीवन में इस तरह की घटनाएं ज्यादा  हुई होंगी। इस फिल्म के जरिये हम मोरल पुलिसिंग के कारण होने वाले खतरे से कपल को आगाह करना चाहते हैं। यह फिल्म मोरल पुलिसिंग का शिकार होने वाले हर कपल का ध्यान अपनी ओर खींचचेगी। हमारे देश के कपल के सामने आने वाली आशंकाओं को समस्याओं को समेटे हुए बहुत ही खूबसूरत फिल्म है ये।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
film Director Neeraj pandey web series bihar diaries will release before special ops 2
नीरज पांडेय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चाणक्य के सवाल पर चुप्पी 
नीरज पांडे काफी समय से चाणक्य पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म दो पार्ट में बनेगी। एक पार्ट का निर्देशन डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे और दूसरे पार्ट का निर्देशन खुद नीरज पांडे करेंगे। अजय देवगन इसमें चाणक्य की भूमिका निभा रहे हैं। यह पूछे जाने पर की चाणक्य की शूटिंग कब से शुरू होगी? नीरज पांडे चुप्पी साध लिए। बहुत कुरेदने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस विषय पर बात करेंगे। इस विषय पर कुछ भी बात करने का अभी सही समय नहीं है। 

विज्ञापन
film Director Neeraj pandey web series bihar diaries will release before special ops 2
नीरज पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द ही आएगी बिहार डायरी 
नीरज पांडे बिहार कॉडर के आईपीएस  अधिकारी अमित लोढ़ा द्वारा सच्ची घटना पर लिखी किताब ‘बिहार डायरी’ पर इसी नाम से वेब्सीरीज बना रहे है। इस वेब सीरीज में एक जाबांज पुलिस अधिकारी की सूझबूझ को दिखाया गया कि कैसे वह खूंखार अपराधियों को जेल के सलाखों में पहुंचाता है। इसकी शूटिंग पूरी हो  चुकी है और इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। 15 अगस्त के आस पास यह सीरीज रिलीज होगी। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed