{"_id":"682cc930a22bfe3cae074b9f","slug":"film-homebound-actress-janhvi-kapoor-shares-preparations-before-attending-cannes-2025-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: Cannes में शामिल होने से पहले तैयारियों में जुटी जान्हवी, कब होगा एक्ट्रेस की फिल्म का प्रीमियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: Cannes में शामिल होने से पहले तैयारियों में जुटी जान्हवी, कब होगा एक्ट्रेस की फिल्म का प्रीमियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 20 May 2025 11:59 PM IST
सार
जान्हवी कपूर सोमवार को कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए फ्रांस पहुंची थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कान फेस्टिवल में शामिल होने से पहले की कुछ तैयारियां साझा की हैं। साथ ही जानिए, जान्हवी की फिल्म का प्रीमियर इस इवेंट में कब होने वाला है?
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@rheakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जान्हवी कपूर अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ की वजह से कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का प्रीमियर जल्द ही कान फिल्म फेस्टिवल में होने वाला है। इस बात को लेकर जान्हवी एक्साइटेड हैं। फैंस के साथ कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलने से पहले जान्हवी अपनी तैयारियां साझा कर रही हैं।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
साझा की क्यूट तस्वीरें
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कान इवेंट से पहले की अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह पीले रंग का नाइटवियर पहने दिख रही हैं। इस नाइट वियर पर जेके लिखा है। साथ ही पीछे की तरफ 'होमबाउंड कान 2025' लिखा है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस प्यारा सा पाउट बना रही हैं।
इस दिन होगा हाेमबाउंड का प्रीमियर
जान्हवी कपूर की फिल्म ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में 21 मई को होगा। इस फिल्म को नीरज घेवान निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा के किरदारों के ईद-गिर्द घूमती है।
जान्हवी की बहन-बॉयफ्रेंड भी सपोर्ट करने पहुंचे
कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर जान्हवी कपूर चलेंगी तो उनका हौसला दो करीबी लोग बढ़ाएंगे। जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी इस वक्त फ्रांस में हैं। ये दोनों जान्हवी को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। पिछले दिनों खुशी कपूर, शिखर और करण जौहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, ये तीनों फ्रांस की खूबसूरत स्ट्रीट पर फोटो शूट करा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ-जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
इस साल इन फिल्मों में आएंगी नजर जान्हवी
कान फिल्म फेस्टिवल से हटकर जान्हवी कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। अगले साल रिलीज होने वाली एक साउथ फिल्म ‘पेड्डी’ में भी जाहन्वी अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म में वह राम चरण के साथ नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।