फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Chaubey: निर्देशक अभिषेक चौबे का खुलासा, फिल्म ‘इश्किया’ की स्टार कास्ट पहले बिल्कुल अलग थी

Mon, 30 Dec 2024 11:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 30 Dec 2024 11:12 PM IST
सार

फिल्म ‘इश्किया’ में विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी ने कमाल का अभिनय किया। तीनों कलाकार अपने किरदारों में खूब जमे। हाल ही में निर्देशक अभिषेक चौबे ने अपनी इस हिट फिल्म ‘इश्किया’ को लेकर बातचीत की। साथ ही बताया कि पहले फिल्म की स्टार कास्ट बिल्कुल अलग थी। जानिए, किस किरदार के लिए कौन था, पहली पसंद?  


 

विज्ञापन
Film Ishqiya Director Abhishek Chaubey Reveal Vidya Balan Naseeruddin Shah Arshad Warsi Was Not First Choice
अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म 'इश्किया' - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

अभिषेक चौबे ने अब तक के अपने करियर में कई हिट फिल्में निर्देशित की हैं लेकिन बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘इश्किया’ उनके लिए खास रही। हाल ही में एक पॉडकास्ट में अभिषेक चौबे ने अपनी इसी फिल्म को लेकर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान अभिषेक चौबे ने बताया कि पहले विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी फिल्म ‘इश्किया’ का हिस्सा नहीं थे, इनकी बजाय दूसरे कलाकारों से बातचीत चल रही थी। 

Film Ishqiya Director Abhishek Chaubey Reveal Vidya Balan Naseeruddin Shah Arshad Warsi Was Not First Choice
पंकज त्रिपाठी-इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान-पंकज त्रिपाठी से पहले बात हुई 
निर्देशक अभिषेक चौबे ने बताया कि नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी ने जिन किरदारों को फिल्म ‘इश्किया’ में निभाया, उन किरदारों को पहले इरफान खान और पंकज त्रिपाठी निभाने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों से यह स्टार कास्ट फाइनल नहीं हो पाई।

Baby John Collection Day 6: पहले सोमवार ही फूलीं 'बेबी जॉन' की सांसें, छठे दिन मुश्किल से छुआ करोड़ का आंकड़ा 


 

Film Ishqiya Director Abhishek Chaubey Reveal Vidya Balan Naseeruddin Shah Arshad Warsi Was Not First Choice
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम @realpz

हीरोइन के तौर पर प्रीति जिंटा 
अभिषेक चौबे आगे बताते हैं कि विद्या बालन ने फिल्म  ‘इश्किया’ में जो रोल किया था, उसे पहले प्रीति जिंटा करने वाली थी। निर्देशक अभिषेक चौबे का कहना है कि प्रीति जिंटा को अपना किरदार और फिल्म की कहानी पसंद आ गई थी। बाद में यह किरदार विद्या बालन ने निभाया।

New Year: बॉलीवुड की ये पांच जोड़िया नए साल में मचाएंगी धमाल, ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को फैंस है बेताब 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Ishqiya Director Abhishek Chaubey Reveal Vidya Balan Naseeruddin Shah Arshad Warsi Was Not First Choice
इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इरफान के साथ काम ना कर पाने का अफसोस
निर्देशक अभिषेक चौबे ने जिस पॉडकास्ट में अपनी फिल्म ‘इश्किया’ को लेकर बात की, उसी में बताया कि उन्हें इरफान खान के साथ काम ना कर पाने का अफसोस है। अभिनेता का इरफान का कुछ सालों पहले निधन हुआ है। 

 

विज्ञापन
Film Ishqiya Director Abhishek Chaubey Reveal Vidya Balan Naseeruddin Shah Arshad Warsi Was Not First Choice
किलर सूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चर्चा में रही सीरीज ‘किलर सूप’
अभिषेक चौबे हमेशा ही हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस साल रिलीज हुई उनकी एक सीरीज ‘किलर सूप’ काफी चर्चा में रही। इसमें मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आए। यह सीरीज ब्लैक क्राइम कॉमेडी थी, जिसे देखकर दर्शक काफी हैरान हुए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed