फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जुरासिक वर्ल्ड 2' का ट्रेलर रिलीज, अकेले में मत देखिए वरना हो सकता है हार्ट फेल

Fri, 08 Dec 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Fri, 08 Dec 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
film jurassic world fallen kingdom first trailer launch
jurassic world fallen kingdom
साइंस फिक्शन पर बेस्ड जुरासिक सीरीज की फिल्मों के रोमांच के लिए तैयार हो जाइए। इस बार डायनासोर पहले से ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी डायनासोरों और उनके बीच फंसे कुछ लोगों के बारे हैं। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में इस बार भी इंसान और डाइनोसोर की जंग दिलचस्प होने वाली है। 


पढ़ें: हॉलीवुड के लिए लकी हैं इरफान, हिट फिल्में हैं गवाह

पहली फिल्म की सफलता के बाद दूसरा पार्ट 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करने आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर वीडियो यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने जारी किया है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि इस बार ना केवल डायनासोर का एक्शन देखने को मिलेगा बल्कि खतरनाक ज्वालामुखी भी फटते हुए दिखेंगे।

film jurassic world fallen kingdom first trailer launch
Jurassic World 2

फिल्म के ट्रेलर में मुख्य कलाकार क्रिस प्रैट अपने साथियों से चिल्लाते हुए उन्हें भागने के लिए कहते हैं। जिस पर उनके दोस्त चिल्लाते हैं और सारे लोग छिप जाते हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे रिटायर्ड आर्मी अफसर की है जो डायनासोरों की बिल्कुल अलग ब्रीड्स खोजने निकलता है और उसमें कामयाब हो जाता है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
film jurassic world fallen kingdom first trailer launch
Jurassic World 2

फिल्म को जे.ए. बेयोन ने डायरेक्ट किया है। इस जेफ गोल्डब्लम, क्रिस प्रैट, ब्राइस डलास हॉवर्ड और इयान मैल में मुख्य भूमिका में हैं। वहीं भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। ये फिल्म अमेरिका से 2 हफ्ते पहले 8 जून 2018 को भारत में रिलीज होगी जबकि अमेरिका में 22 जून को रिलीज होगी।
 



 

विज्ञापन
film jurassic world fallen kingdom first trailer launch
इरफान खान

फिल्म के पहले पार्ट में बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म जून 2015 में रिलीज हुई थी और कोलिन ट्रेवेरो ने डायरेक्ट किया था। जिसने दुनिया भर में करीब 1.6 अरब डॉलर की कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed