{"_id":"5aefcd704f1c1bb56a8b8188","slug":"film-maker-arjun-hingorani-passes-away-dharmendra-shared-emotional-post-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस डायरेक्टर ने धर्मेंद्र को दिया था पहला ब्रेक, निधन होने पर ही-मैन हुए इमोशनल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस डायरेक्टर ने धर्मेंद्र को दिया था पहला ब्रेक, निधन होने पर ही-मैन हुए इमोशनल
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Dharmedra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को पहला बेक्र देने वाले फिल्म मेकर अर्जुन हिंगोरानी ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अर्जुन हिंगोरानी 92 साल के थे हालांकि उनका निधन किस वजह से हुआ यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है। इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया जिसे जानकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।
Dharmedra
धर्मेंद्र ने ट्वीट किया - 'वो शख्स जिन्होंने मुंबई में अकेले इंसान के कंधे पर अपना हाथ रखा था, हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। मैं बहुत दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' धर्मेंद्र ने साल 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।
Arjun Hingorani, the man who put his hand around the shoulder of this loner in Mumbai, has left us forever ... I am extremely sad! May his soul rest in peace!! pic.twitter.com/KYnOTHZHBK
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 6, 2018
Arjun Hingorani
अर्जुन हिंगोरानी के निधन पर आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि - 'फेमस फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर अर्जुन हिंगोरानी अब हमारे बीच नहीं रहे। वह सही मायनों में मसाला फिल्म मेकर थे और दर्शकों की नब्ज अच्छी तरह से पहचानते थे।' आपको बता दें, 60 से लेकर 90 के दशक में अर्जुन हिंगोरानी ने बॉलीवुड पर राज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Hingorani
अर्जुन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। अर्जुन की बेहतरीन फिल्मों में कौन करे कुर्बानी, सहेली,कहानी किस्मत की, खेल खिलाड़ी शामिल हैं। अर्जुन ने न केवल हिंदी फिल्मों बल्कि कई सिंधी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया जिसमें 'जिनतें अब्बाना' जैसी फिल्म शामिल है।
विज्ञापन
Arjun Hingorani
बीते दिनों बॉलीवुड ने कई कोहिनूर को खो दिया। पहले श्रीदेवी, शम्मी आंटी और अब फिल्म मेकर अर्जुन हिंगोरानी भी दुनिया से रुखसत हो गए। अर्जुन हिंगोरानी के बारे में कहा जाता है कि वह फिल्मों के टाइटल में तीन 'क' को बहुत शुभ मानते थे। यहां तक कि 'सल्तनत' के टाइटल में तीन 'क' लगाने के चलते फिल्म के नाम के साथ टैगलाइन 'कारनामे कमाल के' तक जोड़ दी थी।