फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMAX 2023 Top Films: शाहरुख की जवान और पठान के रिकॉर्ड तोड़कर टॉप पर पहुंची 'ओपेनहाइमर', जानें एनिमल का स्थान?

Sun, 14 Jan 2024 12:42 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 14 Jan 2024 12:42 PM IST
सार

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, इसने आईमैक्स की सूची में टॉप में जगह बना ली है। 'ओपेनहाइमर' बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख की साल 2023 की फिल्में पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है।

विज्ञापन
film Oppenheimer reach top by breaking records of Shahrukh starrer Jawan and Pathaan in IMAX 2023 films list
ओपेनहाइमर, जवान, एनिमल - फोटो : social media

हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' का जलवा देश विदेश में चल रहा है। इस फिल्म ने हाल ही में 81वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं, अब बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, इसने आईएमएएक्स की सूची में टॉप में जगह बना ली है। 'ओपेनहाइमर' बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख की साल 2023 की फिल्में पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है।

film Oppenheimer reach top by breaking records of Shahrukh starrer Jawan and Pathaan in IMAX 2023 films list
'ओपेनहाइमर' - फोटो : सोशल मीडिया

आईएमएएक्स के अनुसार, 'भारत में टॉप 10 सबसे लोकप्रिय फिल्मों की सूची में सबसे आगे क्रिस्टोफर नोलन की बहुचर्चित फिल्म 'ओपेनहाइमर' है। आईएमएएक्स थिएटरों में इस फिल्म को देखने के लिए जबरदस्त क्रेज था। इस फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की और अपने अंतिम दौर तक अच्छा कारोबार करती रही। आईएमएएक्स थिएटरों में, इसने 6.135 मिलियन USD (लगभग 50.84 करोड़ रुपये) की जबर्दस्त कमाई की। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'ओपेनहाइमर' फिल्म का लगभग 25-30 प्रतिशत व्यवसाय केवल 26 आईएमएएक्स स्क्रीनों से आया।

यह भी पढ़ें: Robert Downey Jr: आयरन मैन बन डाउनी जूनियर ने दिया अपना सर्वश्रेष्ठ, बोले- शैली के कारण दिया गया कम ध्यान

film Oppenheimer reach top by breaking records of Shahrukh starrer Jawan and Pathaan in IMAX 2023 films list
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया

आईएमएएक्स की सूची में दूसरे नंबर पर अवतार: द वे ऑफ वॉटर है। यह भारत में 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज हुई थी। अवतार: द वे ऑफ वॉटर पहले दिन से ही ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म ने 2023 में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। आईएमएएक्स में 1.821 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 15.09 करोड़ रुपये) की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
film Oppenheimer reach top by breaking records of Shahrukh starrer Jawan and Pathaan in IMAX 2023 films list
पठान और जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की 'जवान' सितंबर में रिलीज हुई थी और साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी। इस सूची में किंग खान की फिल्म 'जवान' तीसरे स्थान पर है। जवान 1.665 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 13.80 करोड़ रुपये) की कमाई करने में सफल रही थी।

यह भी पढ़ें: Shubhi Sharma: 'ट्रांसजेंडर कलाकारों को भी बॉलीवुड में मिलना चाहिए अवसर', शुभी शर्मा ने की करण जौहर से गुजारिश

विज्ञापन
film Oppenheimer reach top by breaking records of Shahrukh starrer Jawan and Pathaan in IMAX 2023 films list
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

आईएमएएक्स की सूची में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' चौथे स्थान पर है। इस फिल्म ने 1.549 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 12.83 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। यह फिल्म साल की पहली बड़ी हिट थी। वहीं, 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग, पार्ट वन' पांचवे स्थान पर है, इसने कुल 1.236 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 10.24 करोड़ रुपये) कमाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed