{"_id":"5e92f2288ebc3e72c22b2404","slug":"film-producer-karim-morani-daughter-shaza-morani-back-to-home-tests-negative-in-one-week-after-coronavirus-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना को मात देकर घर लौटीं करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी, पिता और बहन अब भी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना को मात देकर घर लौटीं करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी, पिता और बहन अब भी अस्पताल में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 12 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शजा मोरानी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस का कहर पूरे देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इससे कोई भी अछूता नहीं रहा है। देशभर के हजारों लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इसी बीच अच्छी खबर ये है कि इससे भी ज्यादा लोग इस संक्रमण को मात देकर इससे जंग भी जीत रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री से ही एक और उदाहरण देखने को मिला है। फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी ने भी इस संक्रमण को मात दे दी है।
2 of 5
Karim Morani and Zoa Morani
- फोटो : twitter
दरअसल हाल ही में जाने माने फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी कोरोना पॉजिटिव आई थीं। जिसके बाद उनके पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। परिवार के टेस्ट में पता लगा कि शजा मोरानी के अलावा उनकी बहन जोया मोरानी और पिता भी कोरोना पॉजिटिव हैं। जिसके बाद तीनों का ही इलाज चल रहा है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि शजा मोरानी अब स्वस्थ हो गई हैं।
3 of 5
shaza morani
- फोटो : social media
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीम मोरानी के परिवार के करीबी सूत्र से पता चला है कि, 'शजा की शनिवार को अस्पताल से छुट्टी हो गई है और इस समय वो 14 दिन के लिए सुरक्षा की दृष्टि से होम क्वारंटीन में हैं।' गौरतलब है कि शजा की दूसरी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के लिए अगली रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। जो शनिवार को आने वाली थी। जिसके आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शजा मोरानी
- फोटो : Social Media
बता दें कि बीते दिनों मुंबई के जूहू में रहने वाले प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि शजा में कोई भी विजिबिल लक्षण नहीं थे। करीब एक हफ्ते तक उनका इलाज चला था। वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें तो शजा इलाज पर रिस्पॉन्स कर रही हैं। दरअसल शजा कुछ दिन पहले ही श्रीलंका से भारत लौटी थीं। जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
जोआ मोरानी
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि शजा की बहन और अभिनेत्री जोया मोरानी भी फिलहाल पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। ये उन्होंने अभिनेता वरुण धवन के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान बताया। इस दौरान वरुण धवन ने अभिनेत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो भविष्य में जल्द मिलने की उम्मीद करते हैं, उन्होंने सलाह देते हुए कहा- ढेर सारा आराम करें और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से लड़ें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।