सब्सक्राइब करें

खानों की गैरमौजूदगी से फीका पड़ा फिल्मफेयर समारोह, दो कंपनियों के कलाकारों ने बांट लिए पुरस्कार

अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 16 Feb 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
filmfare awards 2020 salman khan shahrukh khan aamir khan saif ali khan not attended
Shahrukh khan Salman khan and Aamir khan - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा में खान सितारों की विदाई का ऐलान 65वें फिल्मफेयर पुरस्कारों ने गुपचुप तरीके से गुवाहाटी में कर दिया। ये पहला मौका है जब फिल्मफेयर पुरस्कारों के मंच पर कोई खान सितारा नहीं दिखा। यहां तक पिछले साल तक इन पुरस्कारों की मेजबानी करते रहे शाहरुख खान भी इन पुरस्कारों में नहीं दिखे।

Trending Videos
filmfare awards 2020 salman khan shahrukh khan aamir khan saif ali khan not attended
Ranveer Singh and Alia Bhatt - फोटो : twitter

पहली बार मुंबई से बाहर हो रहे इन पुरस्कारों के लिए उन्हीं सितारों को असम सरकार के खर्चे पर गुवाहाटी पहुंचाया गया जिन्हें या तो इस समारोह में पुरस्कार मिलना था या फिर उन्हें मंच पर अपनी प्रस्तुति देनी थी। हिंदी सिनेमा के बाकी सितारों में से कोई बड़ा नामी चेहरा यहां नजर नहीं आया। यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस के पास हिंदी सिनेमा के दो बड़े सितारे क्रमश: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। इन दोनों की फिल्म गली बॉय को फिल्मफेयर ने कुल 11 पुरस्कार दे डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
filmfare awards 2020 salman khan shahrukh khan aamir khan saif ali khan not attended
karan johar ananya pandey - फोटो : social media

आलिया भट्ट ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और रणवीर सिंह ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जोया अख्तर, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री अमृता सुभाष, सर्वश्रेष्ठ गीतकार अंकित तिवारी व डिवाइन, सर्वश्रेष्ठ संवाद, सर्वश्रेष्ठ पटकथा और  सर्वश्रेष्ठ अलबम के पुरस्कार भी गली बॉय के खाते में जमा हुए। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस से हिंदी सिनेमा में बोहनी करने वाली अनन्या पांडे सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। करण जौहर की ही फिल्म कलंक के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार अरिजीत सिंह को मिला। यशराज फिल्म्स की फिल्म वॉर के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार शिल्पा राव को दिया गया।

filmfare awards 2020 salman khan shahrukh khan aamir khan saif ali khan not attended
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस के कलाकारों और फिल्मों से बचे पुरस्कार में सिर्फ आर्टिकल 15 को सर्वश्रेष्ठ मूल कहानी का पुरस्कार मिला। बाकी जो सितारे इन पुरस्कारों में प्रस्तुतियां देने पहुंचे उनमें से आयुष्मान खुराना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का समीक्षक पुरस्कार और भूमि पेडनेकर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का समीक्षक पुरस्कार मिला। ये पुरस्कार भूमि ने तापसी पन्नू के साथ साझा किया।

विज्ञापन
filmfare awards 2020 salman khan shahrukh khan aamir khan saif ali khan not attended
manoj - फोटो : amar ujala

मनोज मुंतशिर ने किया आजीवन बहिष्कार
फिल्म 'केसरी' के लिखे अपने गाने 'तेरी मिट्टी' को अवॉर्ड ने मिलने से नाराज गीतकार मनोज मुंतशिर ने आजीवन किसी भी पुरस्कार समारोह में शामिल न होने का ऐलान किया है। सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार 'गली बॉय' के गाने 'अपना टाइम आएगा' के लिए अंकुर तिवारी और डिवाइन को मिला है। तमाम टीवी शो की पटकथाएं लिख चुके मनोज मुंतशिर ने हिंदी सिनेमा के कई बेहतरीन हिट गाने लिखे हैं, लेकिन फिर वह टी सीरीज के लिए रीमिक्स गाने लिखने लगे और इसके चलते उनकी शोहरत को काफी नुकसान हुआ।

बिग बॉस खत्म होने के बाद भी नहीं हुई इन दो कंटेस्टेंट की सुलह, मिलने से भी किया इंकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed