फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Friday: गणितज्ञ आनंद कुमार की 'सुपर 30' को टक्कर देगा 'यस्टर्डे' का म्यूजिशियन

Fri, 12 Jul 2019 08:57 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 12 Jul 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Filmy Friday Bollywood and Hollywood Movies Super 30 Yesterday Releasing on 12 June 2019
फिल्मी फ्राइडे - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार के साथ ही वीकेंड के करीब पहुंच जाते हैं हम। ऐसे में एक बार फिर आपके पास शनिवार और रविवार होगा। पहले जहां सभी का प्लान था कि रविवार को वर्ल्ड कप मे भारत का मैच देखेंगे तो उस प्लान पर तो पानी फिर गया है। जिसके बाद अब आपके पास फिल्म से बढ़िया कोई प्लान क्या हो सकता है। तो ऐसे में एक नजर आज रिलीज होने वाली फिल्मों पर....

Filmy Friday Bollywood and Hollywood Movies Super 30 Yesterday Releasing on 12 June 2019
super 30 - फोटो : social media

सुपर 30
मैथमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म आज रिलीज हो रही है। फिल्म में आनंद के किरदार में ऋतिक रोशन नजर आएंगे। वहीं उनका साथ देती नजर आ रही हैं मृणाल ठाकुर। बता दें कि लंबे वक्त से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म का म्यूजिक पहले ही हिट हो चुका है। वहीं ट्रेलर के साथ सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हुए थे। गौरतलब है कि हाल ही में आनंद कुमार ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है, वहीं वो सुनने की शक्ति भी करीब 80-90 प्रतिशत खो चुके हैं।

Filmy Friday Bollywood and Hollywood Movies Super 30 Yesterday Releasing on 12 June 2019
फिल्म यस्टरडे - फोटो : सोशल मीडिया

यस्टरडे
फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर निर्देशित कर भारत में फेम हासिल करने वाले डैनी बॉयल एक बार फिर तैयार हैं। डैनी बॉयल की फिल्म यस्टरडे आज सिनेमाघर में दस्तक दे रही है। यस्टरडे एक फिक्शन फिल्म है जो एक म्यूजिशियन के आस पास घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि वो एक अलग ही दुनिया में है जहां सिर्फ वो ही म्यूजिक समझता है। फिल्म के कलाकारों की बात करें  मुख्य कलाकारों में हिमेश पटेल, लिली जेम्स, सोफिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Friday Bollywood and Hollywood Movies Super 30 Yesterday Releasing on 12 June 2019
फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम - फोटो : सोशल मीडिया

स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम
बता दें कि इस हफ्ते कोई और नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन पहले रिलीज हुईं कुछ फिल्में लगी हैं जो आप एन्जॉय कर सकते हैं। ये फिल्म पिछले गुरुवार को ही रिलीज हो गई है। एवजेंर्स सीरीज के चौथे फेज की पहली फिल्म मानी जा रही स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम की कहानी वहां से शुरू होगी जहां ये कहानी एवेंजर्स एंडगेम में आकर रुकती है। स्पाइडरमैन को इस फिल्म में आयरनमैन के गम में डूबा दिखाया जाएगा और ये भी कि वह अब सुपरहीरो की ड्यूटी से दूर जाकर छुट्टियां मनाना चाहता है। लेकिन, एक एवेंजर होने की जिम्मेदारी उसे फिर से दंगल में खींच लाती है। 

विज्ञापन
Filmy Friday Bollywood and Hollywood Movies Super 30 Yesterday Releasing on 12 June 2019
anupam kher

‘वन डे : जस्टिस डिलिवर्ड’
अनुपम खेर और ईशा गुप्ता की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वन डे : जस्टिस डिलिवर्ड’ पिछले वीकेंड रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इनके अलावा कुमुद मिश्रा और अनुस्मृति सरकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अनुपम खेर सेवानिवृत्त न्यायाधीश की भूमिका में हैं जो एक बार एक अयोग्य निर्णय पारित करने और अपराधियों को सबूतों के अभाव के कारण रिहा करने के लिए बाध्य था। बाद में, जब वह सेवानिवृत्त हो गया तो उसने महसूस किया कि उसने गलत किया था। उसके बाद वह उन अपराधियों को खोजने के लिए वापस जाता है और उन्हें उनके अपराध को स्वीकार करने के लिए यातना देता है। न्यायाधीश के किरदार में अनुपम खेर को देखना आपके लिए दिलचस्प होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed