फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुपम का दिखेगा जज अवतार तो इन स्टारकिड्स की होगी अग्निपरीक्षा, इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 4 फिल्में

Fri, 05 Jul 2019 11:31 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 05 Jul 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Filmy Friday Malaal To spider man far from home 4 movies Releasing On this weekend
Filmy Friday - फोटो : amar ujala

फ्राइडे का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इतंजार तब और बढ़ जाता है जब वीकेंड पर कुछ खास फिल्में रिलीज हो रही हों। इस वीकेंड बॉलीवुड और हॉलीवुड की ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनका दर्शक लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। तो आइए फिल्मी फ्राइडे कॉलम में हम आपको बताने जा रहे हैं उन फिल्मों के बारें में जिनसे आप अपना वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। इस पैकेज में आपके लिए न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फिल्म की भी जानकारी दी जाएगी।

Filmy Friday Malaal To spider man far from home 4 movies Releasing On this weekend
Malaal - फोटो : twitter
मलाल
ये फिल्म इसलिए भी खास हो जाती है क्योंकि बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी भतीजी शर्मिन सहगल और जावेद जाफरी के बेटे मीजान को लांच किया है। मंगेश हादावाले ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और महावीर जैन फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों का दिल पहले ही जीत चुके हैं। अब देखना ये है कि स्टारकिड की ये फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है।
Filmy Friday Malaal To spider man far from home 4 movies Releasing On this weekend
Spider-Man: Far From Home - फोटो : social media

स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम
हॉलीवुड की एक और बड़ी फ्रेंचाइजी स्पाइडरमैन सीरीज की अगली फिल्म 'स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम' से आप अपनी वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। ये फिल्म गुरुवार को ही रिलीज हो गई है। एवजेंर्स सीरीज के चौथे फेज की पहली फिल्म मानी जा रही स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम की कहानी वहां से शुरू होगी जहां ये कहानी एवेंजर्स एंडगेम में आकर रुकती है। स्पाइडरमैन को इस फिल्म में आयरनमैन के गम में डूबा दिखाया जाएगा और ये भी कि वह अब सुपरहीरो की ड्यूटी से दूर जाकर छुट्टियां मनाना चाहता है। लेकिन, एक एवेंजर होने की जिम्मेदारी उसे फिर से दंगल में खींच लाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Friday Malaal To spider man far from home 4 movies Releasing On this weekend
अनुपम खेर - फोटो : Twitter

‘वन डे : जस्टिस डिलिवर्ड’
अनुपम खेर और ईशा गुप्ता की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वन डे : जस्टिस डिलिवर्ड’ इस वीकेंड रिलीज हो रही है। इस फिल्म में इनके अलावा कुमुद मिश्रा और अनुस्मृति सरकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अनुपम खेर सेवानिवृत्त न्यायाधीश की भूमिका में हैं जो एक बार एक अयोग्य निर्णय पारित करने और अपराधियों को सबूतों के अभाव के कारण रिहा करने के लिए बाध्य था। बाद में, जब वह सेवानिवृत्त हो गया तो उसने महसूस किया कि उसने गलत किया था। उसके बाद वह उन अपराधियों को खोजने के लिए वापस जाता है और उन्हें उनके अपराध को स्वीकार करने के लिए यातना देता है। न्यायाधीश के किरदार में अनुपम खेर को देखना आपके लिए दिलचस्प होने वाला है।

विज्ञापन
Filmy Friday Malaal To spider man far from home 4 movies Releasing On this weekend
हमे तुमसे प्यार कितना - फोटो : Twitter
हमे तुमसे प्यार कितना
टीवी शो कुबूल है, नागिन 2 और बिग बॉस में नजर आ चुके छोटे पर्दे के स्टार करणवीर बोहरा अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'हमें तुमसे प्यार कितना' के साथ इस वीकेंड आपके लिए कुछ नया लेकर आ रहे हैं। करणवीर इस फिल्म में एक ऐसे प्रेमी बने हैं जो एक तरफ़ा प्यार में पागल हो जाता हैं और अपने प्यार को पाने के लिए हर हद को पार कर जाता है। आपको भी देखना है करणवीर का ये अंदाज तो अभी से बुक कर लीजिए टिकट।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed