मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। किसी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होता है तो किसी फिल्म की शूटिंग का एलान। सितारों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी भी तमाम खबरें सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर की जानकारी रखना चाहते हैं। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
Filmy Wrap: धमाल मचाएगी अक्षय-टाइगर की जोड़ी और पवन पर लगाए आरोपों से मुकरीं यामिनी, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, वह दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। वहीं, इस फिल्म के निर्माताओं ने हाई एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए तैयारियां भी कर ली हैं। फिल्म के एक्शन सींस को लेकर भी निर्माताओं की तैयारियां जोरो पर हैं। वहीं, अगले सप्ताह फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होने जा रहा है।
Bade Miya Chote Miya: पहली बार अक्षय-टाइगर की जोड़ी मचाएगी धमाल, हाई एक्शन सीन्स के लिए जबरदस्त तैयारियां शुरू
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर हाल ही में अभिनेत्री यामिनी सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि फिल्म के सेट पर पवन सिंह ने उन्हें गंदा काम करने और उनके साथ समझौता करने के लिए कहा था। अब पवन सिंह पर लगाए इन आरोपों को अभिनेत्री ने खारिज कर दिया है और अपने इन आरोपों को लेकर सफाई दी है। यामिनी सिंह ने मीडिया में चल रही खबरों को बकवास बताया और पवन सिंह का नाम लिए बिना ही कहा कि उन्होंने कभी कॉम्प्रोमाइज करने के लिए नहीं कहा था।
पवन सिंह पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोपों से पलटीं यामिनी सिंह, कहा- गलत तरीके से...
अभिनेता अरुण गोविल ने टीवी शो 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका अदा की थी। इस किरदार को उन्होंने इतने शानदार तरीके से अदा किया कि लोग उनमें ही प्रभु श्रीराम की छवि देखने लगे। आज भी अरुण गोविल कहीं जाते हैं तो अक्सर फैंस उनके पैर छूने को दौड़ पड़ते हैं। अरुण गोविल से मुलाकात कर कुछ लोग यूं समझते हैं मानों उन्हें भगवान के दर्शन प्राप्त हो गए! समय-समय पर इसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर अरुण गोविल की एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक्टर स्वामी जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। अरुण गोविल को देख रामभद्राचार्य जी की रुलाई छूट गई है। यह वीडियो भावुक कर देने वाला है।
Arun Govil: रामभद्राचार्य जी से मिलने पहुंचे अरुण गोविल, टीवी के राम को देख फूट-फूटकर रोए जगद्गुरु
टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी हाल ही में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यात्रा में शामिल होने पर काम्या पंजाबी के साथ तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कई लोगों के साथ यात्रा की तस्वीर साझा की है।
Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी, राहुल गांधी ने फोटो साझा कर लिखी यह बात