फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे से जुड़ीं नई-नई जानकारियां हर दिन सामने आती रहती हैं। अपने फेवरेट कलाकारों के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ।
Filmy Wrap: अंशुमन झा ने दोबारा की शादी और विद्युत जामवाल की टूटी सगाई, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'लकड़बग्घा' फेम एक्टर अंशुमन झा ने दूसरी बार शादी रचा ली है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार भी उन्होंने अपनी पत्नी सिएरा विंटर्स के साथ ही सात फेरे लिए हैं। अक्टूबर 2022 में ऑफिशियल तौर पर ब्याह रचाने वाला ये कपल अब मिथिला रीति-रिवाजों के साथ एक-दूजे का हो गया है।
Anshuman Jha : 'लकड़बग्घा' फेम अंशुमन झा ने दोबारा रचाई शादी, दिवंगत मां की इच्छा को किया पूरा
हिंदी सिनेमा का एक दौर ऐसा भी रहा है जब फिल्में सिनेमाहाल में 25 हफ्ते चलकर सिल्वर जुबली और 50 हफ्ते चलकर गोल्डन जुबली मनाया करती थीं, अब तो कोई फिल्म शानदार एक हफ्ता भी पार कर ले तो कमाल माना जाता है। ऐसे में किसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे होना अब बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने थियेटर में 50 दिन पूरे कर लिए हैं लेकिन हाल फिलहाल ऐसा करने वाली ये कोई इकलौती फिल्म नहीं हैं, अजय देवगन की तो पिछली दो फिल्में इस पड़ाव तक पहुंच चुकी हैं।
50 Days of Pathaan: ‘पठान’ के 50 दिन पूरे होने का हर तरफ जश्न, ये कमाल करने में देवगन की दो फिल्में भी शामिल
बॉलीवुड के एक्शन स्टार और फिटनेस आइकॉन विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी बीते कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2021 में प्यार की निशानी ताज महल के सामने सगाई की थी। लेकिन अब इस कपल को लेकर एक दुख भरी खबर सामने आई है। खबर है कि इस कपल ने अब अपने रास्ते अलग-अलग करने का फैसला लिया है। सगाई के दो साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
Vidyut Jammwal: अलग हुए एक्टर विद्युत जामवाल जामवाल और नंदिता महतानी के रास्ते, दो साल पहले ही की थी सगाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहतीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में विकिपीडिया पर गंभीर आरोप लगाया है। कंगना ने कहा है कि विकिपीडिया उनके जन्मदिन और उनसे संबंधित गलत जानकारी दे रहा है। कंगना ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर कर कहा है कि उनका जन्मदिन 20 मार्च को नहीं, बल्कि 23 मार्च को है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि विकिपीडिया पूरी तरह से गलत जानकारी देता है।
Kangana Ranaut : विकिपीडिया पर कंगना ने लगाया गलत जानकारी देने का आरोप, बोलीं- वामपंथियों का है कब्जा