फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: कैंसर से जूझ रहे अतुल परचुरे और दिल्ली की बाढ़ से जान्हवी भी परेशान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 15 Jul 2023 08:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 15 Jul 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Atul Parchure Janhvi Kapoor Sunny Leone Pankaj Tripathi Bigg Boss OTT 2 Entertainment News
अतुल परचुरे, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

Filmy Wrap Atul Parchure Janhvi Kapoor Sunny Leone Pankaj Tripathi Bigg Boss OTT 2 Entertainment News
प्रोजेक्ट के - फोटो : ट्विटर

नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसमें प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन,  दीपिका पादुकोण और कमल हसन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 20 जुलाई को कॉमिक-कॉन फिल्म फेस्टिवल में इसका भव्य लॉन्च होने वाला है। इस साइंस फिक्शन फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
Project K: क्या 'प्रोजेक्ट के' का नाम बदलकर किया गया 'कालचक्र'? यहां जानें क्या है पूरा मामला

Filmy Wrap Atul Parchure Janhvi Kapoor Sunny Leone Pankaj Tripathi Bigg Boss OTT 2 Entertainment News
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में स्पेशल नंबर भी किए हैं। एक्ट्रेस कई रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सनी एडल्ट  फिल्मों में काम करती थीं, जिसके बारे में अभिनेत्री कई बार इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे कर चुकी हैं। वहीं, अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह एडल्ट फिल्मों के धर्मा और यश राज प्रोडक्शन के साथ काम करती थीं।
Sunny Leone: सनी लियोनी ने धर्मा-यशराज फिल्म्स संग की एडल्ट फिल्मों की तुलना, बोलीं- दोगुनी मेहनत से किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Atul Parchure Janhvi Kapoor Sunny Leone Pankaj Tripathi Bigg Boss OTT 2 Entertainment News
विजय वर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। सीरीज में उन्होंने तमन्ना भाटिया के साथ जमकर इंटीमेट सीन दिए हैं, जो कि चर्चा का विषय हैं। वहीं अभिनेता तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी हर तरफ छाए हुए हैं। वह डार्लिंग्स, दहाड़ जैसी सीरीज में अलग-अलग किरदारों में अपने हुनर का जादू दिखा चुके हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अभिनेता फैशन के मामले में लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। हाल ही में विजय वर्मा ने ड्रेसिंग सेंस के बारे में बात की। 
Vijay Verma: फैशन सेंस के मामले में इस सुपरस्टार को कॉपी करते हैं विजय वर्मा, कहा- मैं उनकी स्टाइल पर...

विज्ञापन
Filmy Wrap Atul Parchure Janhvi Kapoor Sunny Leone Pankaj Tripathi Bigg Boss OTT 2 Entertainment News
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' की शूटिंग पूरी हो गई है। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी खुद फैंस से साझा की है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ समेत अलग-अलग लोकेशन पर करीब 45 दिनों तक चली। टीम ने मुंबई में रैप अप किया है। बता दें कि 'मैं अटल हूं' दिवंगत पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक है।
Main Atal Hoon: पूरी हुई 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर पकंज त्रिपाठी बोले- यादगार रहेगा यह 'अटल' सफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed