Filmy Wrap: ड्रग केस में बढ़ीं भारती-हर्ष की मुश्किलें और राजनीति में कंगना की एंट्री! पढ़ें मनोरंजन की खबरें
मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। जानकारी सामने आ रही हैं कि एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों के द्वारा कपल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही एनसीबी ने हर पहलू की जांच की थी और इस दौरान ड्रग का एंगल भी निकलकर सामने आया था, जिसके बाद कई स्टार्स के नाम सामने आए थे। उनमे से एक कॉमेडियन भारती सिंह थीं।
Drug Case: ड्रग केस में भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, एनसीबी ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म 'कांतारा' के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केरल के कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को 'वराह रूपम' गाने का इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है। बता दें कि हाल ही में केरल के लोकप्रिय बैंड थैक्कूड़ाम ब्रिज ने 'कांतारा' के मेकर्स पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया गया था। उनका कहना था कि 'कांतारा' का गाना 'वराह रूपम' उनके गीत 'नवरसम' की एक प्रति है और वह फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं अब बैंड ने सोशल मीडिया के जरिए अदालत के फैसले का अपडेट साझा किया है।
Kantara: मुश्किल में पड़े 'कांतारा' के मेकर्स, कोर्ट ने 'वराह रूपम' गाने का इस्तेमाल न करने का दिया आदेश
साउथ अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म यशोदा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही हर कोई अभिनेत्री के अभिनय की तारीफ कर रहा है। फिल्मों के अलावा सामंथा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसे देख अब उनके फैंस चिंतित हो गए हैं।
Samantha Prabhu: इस बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा प्रभु, हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर साझा कर फैंस को बताई सच्चाई
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती हैं। बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों पर भी निशाना साधने से वह नहीं चूकतीं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर आमिर खान पर तंज कसा है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने लाल सिंह चड्ढा पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा उन्हें नहीं लगता कि बायकॉट कल्चर की वजह से लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप हुई।
Kangana Ranaut: कंगना ने फिर साधा आमिर पर निशाना, कहा- बायकॉट ट्रेंड की वजह से नहीं फ्लॉप हुई लाल सिहं चड्ढा