सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: 'पुष्पा 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार और 'वॉर 2' से जुड़े अयान मुखर्जी, पढ़ें फिल्मी खबरें

Filmy Wrap: Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 04 Apr 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Brahmastra Ayan Mukerji Jawan War 2 Ayesha Omar Pushpa 2 Nawazuddin Siddiqui entertainment news
पुष्पा 2, अयान मुखर्जी - फोटो : social media

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...

Filmy Wrap Brahmastra Ayan Mukerji Jawan War 2 Ayesha Omar Pushpa 2 Nawazuddin Siddiqui entertainment news
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने सिनेमाघरों में जो धमाल मचाया है, उसके बाद से तो अभिनेता की फैन फॉलोइंग खूब बढ़ गई है। पुष्पा के गाने, एक्शन और डायलॉग्स सभी ने एकदम धमाल मचा दिया था। लोग इस फिल्म के डायलॉग्स तो अभी तक दोहराते रहते हैं। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर फिल्म में सभी का अभिनय दमदार था। अब फैंस को इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। पहले तो खबर सामने आ रही थी कि इस फिल्म का सीक्वल पुष्पा 2 इसी साल दिसंबर में आ सकता है, लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग रोक दी गई है और अभी यह फिल्म रिलीज नहीं होगी।
Pushpa 2: पोस्टपोन हो गई अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'! मेकर्स ने अचानक इस वजह से लिया फैसला

Filmy Wrap Brahmastra Ayan Mukerji Jawan War 2 Ayesha Omar Pushpa 2 Nawazuddin Siddiqui entertainment news
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन पिछले साल मेगा-ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म 'विक्रम' में नजर आए थे। इसे लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के बाद अभिनेता जल्द ही शंकर की फिल्म इंडियन 2 में दिखने वाले हैं। इसकी शूटिंग फिलहाल तेजी से चल रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 
Indian 2: कमल हासन की 'इंडियन 2' में हुई इस अभिनेता की एंट्री, निर्देशक शंकर के साथ तस्वीर हुई वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Brahmastra Ayan Mukerji Jawan War 2 Ayesha Omar Pushpa 2 Nawazuddin Siddiqui entertainment news
वॉर 2-टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के 'ग्रीक-गॉड' यानि ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी डिटेल फैंस के उत्साह को बढ़ा देती है। वहीं, अब इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 'वॉर 2' से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, जिसे जान फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। 
War 2 Update: 'वॉर 2' से होगा 'टाइगर 3' का बड़ा कनेक्शन! सिद्धार्थ की जगह अयान संभालेंगे डायरेक्शन की कमान

विज्ञापन
Filmy Wrap Brahmastra Ayan Mukerji Jawan War 2 Ayesha Omar Pushpa 2 Nawazuddin Siddiqui entertainment news
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने इस साल फिल्म 'पठान' के जरिए धांसू कमबैक किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जमकर चांदी कूटी। अब किंग खान की अगली फिल्म 'जवान' लगातार चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पूरे होने के आखिरी चरण में है और यह अपने तय समय पर ही रिलीज होगी। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले यह फिल्म ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में है। दरअसल, इस फिल्म के ओटीटी अधिकारों को लेकर तमाम प्लेटफॉर्म के बीच जंग छिड़ी हुई है।
Jawan: शाहरुख की 'जवान' के ओटीटी अधिकार खरीदने को भिड़ीं दिग्गज कंपनियां, जानिए कौन है रेस में सबसे आगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed