बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के सभी मुरीद हैं। अभिनेता की एक्टिंग सभी का दिल जीत लेती है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। नई के साथ-साथ उनकी पुरानी फिल्में देखना भी फैंस खूब पसंद करते हैं। उनकी 3 इडियट्स और लगान जैसी फिल्में लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। अभिनेता आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी। अब आमिर के फैंस के लिए एक खुशखबर है। अभिनेता बहुत जल्द एक एक्शन फिल्म के जरिए धमाल मचाते नजर आएंगे।
Aamir Khan: एक्शन फिल्म की तलाश में हैं आमिर खान, बड़े पर्दे पर जल्द मचाएंगे धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल जब अक्षय कुमार की रक्षाबंधन के साथ आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटीं। इसके बाद खबरें आईं कि आमिर खान ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान बहुत जल्द एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बातचीत की।
इसे भी पढ़ें- Indian 2: कमल हासन की 'इंडियन 2' में हुई इस अभिनेता की एंट्री, निर्देशक शंकर के साथ तस्वीर हुई वायरल
आमिर खान एक्शन फिल्मों में माहिर हैं, इसकी बानगी धूम 3 में देखने को मिली थी। अब खबर आ रही है कि अभिनेता एकबार फिर इस ओर देख रहे हैं। आमिर की नजर ऐसी स्क्रिप्ट पर है जो उनको रोमांचक एक्शन करने का अवसर देगी। बीते साल एक रिपोर्ट सामने आई थी कि स्पेनिश फिल्म 'कैंपियन्स में नजर आने वाले हैं। हालांकि बाद में आमिर ने कहा था कि वह इससे ब्रेक लेना चाहते हैं।
अब रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता बहुत जल्द एक्शन फिल्मों में नजर आने वाले हैं, इसके लिए उन्होंने यशराज फिल्म्स से भी बातचीत की है। पिछले दिनों खबर आई थी कि वह जूनियर एनटीआर के साथ एक एक्शन फिल्म करने वाले हैं। इसमें आमिर के विलन का रोल करने की चर्चा थी। बाद में खबर आई कि आमिर ने यह फिल्म छोड़ दी है। हालांकि इस बारे में अभी भी खबरें बनी हुई हैं।