सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: जब परिणीति चोपड़ा का टूटा था दिल, रिजेक्शन के चलते एक्ट्रेस का हो गया था बुरा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha relationship Rumor know About Actress Heart Broken Story
Parineeti Chopra - फोटो : social media

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। वह इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि एक्ट्रेस का एक वक्त पर दिल टूटा था। इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे बुरा फेज बताया था। 

Parineeti Chopra Raghav Chadha relationship Rumor know About Actress Heart Broken Story
Parineeti Chopra - फोटो : social media

फिल्म जबरिया जोड़ी के दौरान हार्टब्रेक को लेकर की थी बात
दरअसल, साल 2019 में परिणीति चोपड़ा ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फिल्म की थी जबरिया जोड़ी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने दिल टूटने को लेकर खुलासा किया था। उस दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ, ब्रेकअप जैसी विषयों को लेकर बात की थी।

Parineeti Chopra Raghav Chadha relationship Rumor know About Actress Heart Broken Story
Parineeti Chopra - फोटो : social media

परिणीति ने हार्टब्रेक को बताया बुरा अनुभव
इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि मैं एक बड़े हार्टब्रेक से गुजरी हूं और मुझे लगता है कि वह सिर्फ एकलौता अनुभव था। वह मेरी लाइफ का सबसे बुरा दौर था, क्योंकि उससे पहले मैंने किसी भी तरह के रिजेक्शन का सामना नहीं किया था। मुझे उस दौरान मेरे परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान किसी भी शख्स का नाम नहीं लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha relationship Rumor know About Actress Heart Broken Story
Parineeti Chopra Raghav Chadha - फोटो : social media

राघव चड्ढा को लेकर खबरों में हैं परिणीति
हालांकि परिणीति इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इन दिनों वह लगातार आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ नजर आ रही हैं। कुछ वक्त पहले दोनों को मुंबई में एक साथ डिनर के लिए देखा गया था, जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था। वहीं, उसके बाद भी दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर साथ देखा गया है। 

Carry On Jatta 3: ‘सीओजे 3’ में गिप्पी के साथ दिखेंगे बेटे शिंदा ग्रेवाल, मल्टी स्टारर का इस दिन होगा धमाका

विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha relationship Rumor know About Actress Heart Broken Story
Parineeti Chopra Raghav Chadha - फोटो : social media

जल्द हो सकता है परिणीति राघव का रोका
इस बीच दोनों की शादी की खबरें भी काफी तेजी से बढ़ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों जल्द ही सगाई करने जा रहे हैं। इस वक्त परिणीति की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी भारत लौटी हैं, तो माना जा रहा है कि प्रियंका और निक की मौजूदगी में उनका रोका हो सकता है। 

Ravi Kishan: 'हम एक दूसरे को देखते ही...', मनोज तिवारी संग 13 साल की दुश्मनी पर रवि किशन की दो टूक
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed