Filmy Wrap: 'कैरी ऑन जट्टा 3' के खिलाफ शिकायत दर्ज और श्रीजिता डे ने रचाई शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री और 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने एक जुलाई को जर्मनी में अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम-पेप से शादी रचा ली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शादी की तस्वीरें साझा करके आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा की। रविवार को, श्रीजिता ने अपनी चर्च शादी की तीन तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Sreejita De: बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने मंगेतर माइकल संग रचाई शादी, रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल
फरहान अख्तर की 'डॉन' एक काल्पनिक भारतीय अंडरवर्ल्ड सरगना पर केंद्रित फ्रेंचाइजी है। वर्ष 2006 में 'डॉन' और वर्ष 2011 में इसका सीक्वल 'डॉन 2' रिलीज किया गया। दोनों फिल्मों की सफलता के बाद मेकर्स इसकी तीसरी किस्त बनाने की योजना कर रहे हैं। तीसरे पार्ट का नाम 'डॉन 3: चेंज एंड्स' होने वाला है। हालांकि, इस पार्ट में डॉन की भूमिका में नजर आने के लिए शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। इसी को लेकर आया नया अपडेट जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
Don 3: 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर लगी पक्की मुहर? इस दिन होगी घोषणा
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा: द रूल' यानी 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, एक्टर इसके बाद एक और बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू की अगली फिल्म का डायरेक्शन त्रिविक्रम के जरिए किया जाएगा। इससे पहले दोनों 'एसओ सत्यमूर्ति' (2015), और ब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठपूर्मुलु' (2020) में साथ काम कर चुके हैं।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने त्रिविक्रम संग फिर मिलाया हाथ, पैन इंडिया फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे धमाल
कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल ही में आलिया सिद्दीकी को शो से बाहर निकाला गया है। मौजूदा सीजन से बाहर होने के कुछ दिनों बाद, आलिया सिद्दीकी ने उन दावों के बारे में बात की है, जिनमें कहा गया था कि, जब वह घर में थीं तब उन्होंने पीड़ित होने का नाटक किया था। आलिया ने जोर देकर कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया होता, तो वह पति के पैसे मांग रही होती और कहा कि पूजा भट्ट ही वह है, जो वास्तव में सलमान खान के शो में पीड़िता की भूमिका निभा रही हैं।
Bigg Boss OTT: 'मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया', बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आलिया का बड़ा दावा