बॉलीवुड में एक के बाद एक सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि जैसे बॉलीवुड में कोरोना बम फूटा है। अभी हाल ही में अर्जुन कपूर समेत उनकी फैमिली में कई लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब खबर है कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी कोरोना हो गया है। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।एकता कपूर ने लिखा- सभी सावधानियां बरतने के बाद भी मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील करती हूं जो बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं।
Filmy Wrap: बॉलीवुड में फूटा कोरोना बम और विक्की कौशल को मिली क्लीन चिट, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी हाल ही में 2 जनवरी को अभिनेता विक्की कौशल पर फिल्म की शूटिंग के दौरान गाड़ी पर गलत नंबर प्लेट लगाने का आरोप लगाते हुए इंदौर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद इंदौर पुलिस ने जांच शुरू की थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विक्की कौशल को इंदौर पुलिस से क्लीन चिट मिल गई है। इंदौर पुलिस ने विक्की कौशल के खिलाफ फिल्म के सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर एक पंजीकरण संख्या के कथित अवैध इस्तेमाल की शिकायत की जांच बंद कर दी है। इस बारे में पुलिस अधिकारी का कहना है कि वाहन की नंबर प्लेट की वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल को इंदौर पुलिस से मिली क्लीन चिट, गाड़ी नंबर चुराने का लगा था आरोप
देश- दुनिया के साथ ही मनोरंजन जगत में भी कोरोना तेजी से सबको अपनी चपेट में ले रहा है। इसी क्रम में अब बॉलीवुड के मशहूर खलनायक प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण की चपेट में आने के बाद दोनों को इलाज के लिए लीलावती हॉस्पिटल एडमिट किया गया है। इससे पहले सोमवार को ही टेलीविजन क्वीन एकता कपूर, अभिनेता जॉन अब्राहम, प्रिया रुंचाल, डेलनाज ईरान के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर कभी भी शर्माते नहीं हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अभी कुछ वक्त पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मालदीव गए थे। जहां दोनों ने साथ ही वेकेशन मनाया और फैंस के लिए खूबसूरत और मनमोहक तस्वीरें साझा कीं।
कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद से दुनियाभर में सरकारें अलर्ट पर हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले देशभर में सबसे ज्यादा हैं। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ताजा नाम जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल का है। जॉन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वे और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
John Abraham Covid Positive: जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी को भी हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारंटीन