फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: स्वरा को 'भाई' बोलकर बुरे फंसे फहाद और ओटीटी पर आएंगी भेड़िया-विक्रम वेधा, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Mon, 10 Apr 2023 08:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Apr 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Fahad Ahmed trolled for calling Swara Bhasker bhai know bhediya vikram vedha ott release update
फहाद-स्वरा-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर अपडेट पाना चाहते हैं। आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी कुछ खास हुआ है। कुछ सितारों की नई फिल्मों का एलान हुआ है तो कुछ कमबैक करने जा रहे हैं। वहीं, कुछ अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं आज की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों के बारे में...

Filmy Wrap: Fahad Ahmed trolled for calling Swara Bhasker bhai know bhediya vikram vedha ott release update
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अचानक से अपनी शादी का एलान कर हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं, डीवा शादी के बाद भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बन रही हैं। गौरतलब हो कि बीते दिन स्वरा ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर एक्ट्रेस के राजनेता पति फहाद अहमद ने स्पेशल पोस्ट साझा किया, इसमें फहाद स्वरा के लिए अपने जज्बात व्यक्त करते नजर आए। हालांकि, इस पोस्ट में भी ट्रोल्स ने कुछ ऐसा ढूंढ निकाला है, जिसकी वजह से फहाद जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। 
Swara Fahad Trolls: स्वरा भास्कर को 'भाई' बोलकर बुरे फंसे फहाद अहमद, ट्रोल्स ने कहा- यह बेहद बेतुका है

Filmy Wrap: Fahad Ahmed trolled for calling Swara Bhasker bhai know bhediya vikram vedha ott release update
विक्रम वेधा और भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दो सुपस्टार्स का जिक्र किया जाए तो उसमें वरुण धवन और ऋतिक रोशन का नाम जरूर शामिल होगा। बीते साल वरुण धवन की 'भेड़िया' और ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' फिल्म रिलीज हुईं थी। हालांकि ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। रिलीज के करीब 6 महीने के बाद भी ये फिल्में अभी तक ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई हैं। लेकिन अब 'भेड़िया' और 'विक्रम वेधा' की ओटीटी रिलीज को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। 
OTT: सिनेमाघरों में फुस्स होने के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएंगी भेड़िया और विक्रम वेधा, जानिए कब और कहां देखें?

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Fahad Ahmed trolled for calling Swara Bhasker bhai know bhediya vikram vedha ott release update
सलमान खान-पूजा हेगड़े - फोटो : social media

अभिनेता सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है। ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो कि पूरा हुआ। बता दें कि यह फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होगी। सलमान खान के अलावा फिल्म में वेंकटेश, पूजा हेगड़े और जगपति बाबू भी अहम रोल में हैं। ट्रेलर में सलमान खान भाईजान वाले रौब में नजर आए हैं। ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का जबरदस्त तड़का है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: सलमान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, भाईजान वाले रौब में दिखे एक्टर

विज्ञापन
Filmy Wrap: Fahad Ahmed trolled for calling Swara Bhasker bhai know bhediya vikram vedha ott release update
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन बीते काफी दिनों से बेड रेस्ट पर हैं। दरअसल, अमिताभ अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान चोट लगने से घायल हो गए थे, जिसके बाद से वह अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में वह अपने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में अपडेट करते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत में पहले से सुधार है। हाल ही में एक्टर ने फैंस के साथ एक ब्लॉग साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने जीवन से जुड़े एक महत्वपूर्ण किस्से को लेकर बात की है। 
Amitabh Bachchan: पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान अमिताभ बच्चन ने सीखा जिंदगी का बड़ा सबक, बताया क्यों छोड़ी थी शराब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed