{"_id":"64341650bb3d262d2d053519","slug":"these-actors-are-very-rich-before-coming-to-movies-from-manisha-koirala-to-bhagyashree-2023-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Family: ये सितारे राजघराने से रखते हैं ताल्लुक, एक के परिवार ने दिया था नेपाल को पीएम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs Family: ये सितारे राजघराने से रखते हैं ताल्लुक, एक के परिवार ने दिया था नेपाल को पीएम
बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम, काम और शोहरत का बोलबाला है। यूं तो मनोरंजन जगत में शोहरत पाने वाले ये सितारे ज्यादातर मायानगरी में मिडिल क्लास फैमिली से आंखों में बड़े सपने लेकर आते हैं। इनमें से कुछ अपनी मेहनत के दम पर नाम कमा लेते हैं और सक्सेस का स्वाद चखकर बड़ा अंपायर खड़ा करते हैं, लेकिन आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने से पहले ही करोड़पति थे। यानि कि ये सेलेब्स अमीर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इस लिस्ट में मनीषा कोइराला से लेकर कियारा आडवाणी तक का नाम शामिल है।
2 of 6
मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
राजनीतिक रूप से प्रमुख कोइराला परिवार में जन्मीं मनीषा, प्रकाश कोइराला की बेटी और नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री बिशेश्वर प्रसाद कोइराला की पोती हैं। कोइराला ने नेपाली फिल्म फेरी भेटौला (1989) से अपने अभिनय की शुरुआत की, और हिंदी नाटक सौदागर (1991) में अभिनय किया। मनीषा ने हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, नेपाली और इंग्लिश फिल्मों तक में काम किया है।
3 of 6
भाग्यश्री
- फोटो : सोशल मीडिया
भाग्यश्री ने साल 1989 की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस मूवी में हसीना, सलमान खान के अपोजिट नजर आई थीं। वहीं, साल 1990 में एक्ट्रेस ने इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण का फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किया था। आपको बता दें कि भाग्यश्री राजघराने से बिलॉन्ग करती हैं। एक्ट्रेस के पिता सांगली, महाराष्ट्र के राजा थे। भाग्यश्री ने हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू, भोजपुरी, मराठी और बांग्लादेशी जैसी भाषाओं में काम किया और आज वह पर्दे से गायब हैं।
रितेश देशमुख इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने से पहले से ही बेहद अमीर हैं। एक्टर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम के बेटे हैं। रितेश एक राजनीतिक विरासत वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जिस समय एक्टर ने फिल्मों में कदम रखा था उस वक्त उनके पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के सीएम थे।
अदिति राव हैदरी शाही परिवार से नाता रखती हैं। आपको बताते चलें कि अदिति, किरण राव की ममेरी बहन हैं। एक्ट्रेस वानापार्थी के राजा जे.रामेश्वरम राव के राजघराने आती हैं। अदिति के परदादा अकबर हैदरी साल 1869 से साल 1941 तक हैदराबाद के सीएम रहे थे। अदिति के चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी असम के राज्यपाल रह चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।