फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: करण जौहर ने लॉन्च किए नए चेहरे और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सोनू सूद ने की मदद, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 03 Mar 2022 07:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 03 Mar 2022 07:01 PM IST
सार

फिल्म निर्माता करण जौहर ने आज तीन नए सितारों को लॉन्च किया है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम लक्ष्य लालवानी का है। वहीं संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर और गुरफतेह पीरजादा भी इस फिल्म के जरिए अपनो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Filmy Wrap: Karan Johar launches new faces and Sonu Sood helps Indian students in Ukraine read 10 news from the entertainment world
बेधड़क - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता करण जौहर ने आज तीन नए सितारों को लॉन्च किया है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम लक्ष्य लालवानी का है। वहीं संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर और गुरफतेह पीरजादा भी इस फिल्म के जरिए अपनो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि तीनों शशांक खेतान द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'बेधड़क' में अभिनय करेंगे। इस खबर को साझा करते हुए, करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है।


Bedhadak: करण जौहर ने लॉन्च किए नए चेहरे, धर्मा प्रोडक्शन्स की 'बेधड़क' से अपना डेब्यू करेंगे 'लक्ष्य' व 'शनाया कपूर'
Filmy Wrap: Karan Johar launches new faces and Sonu Sood helps Indian students in Ukraine read 10 news from the entertainment world
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग चर्चा में है। ऐसे में सभी लोग यूक्रेन में रह रहे लोगों के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर भी देश में चिंता का माहौल है। ऐसे में सरकार लगातार अपने लोगों को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है। इसी बीच अब अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर मुश्किल में पड़े लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अभिनेता ने हाल ही में यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। यूक्रेन से लौटे कई छात्रों ने बताया कि युद्ध के हालात के बीच किस तरह सोनू और उनकी टीम में छात्रों की लगातार मदद की। हाल ही में सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।


Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सोनू सूद ने की मदद, सोशल मीडिया पर हो रही वाहवाही
Filmy Wrap: Karan Johar launches new faces and Sonu Sood helps Indian students in Ukraine read 10 news from the entertainment world
KGF Chapter 2 - फोटो : insta

साल 2018 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म केजीएफः चैप्टर 1 की सक्सेस के बाद दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट यानी केजीएफ 2 का इतंजार है। फिल्म के कई सारे पोस्टर्स भी रिलीज किए जा चुके हैं। अब यश और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने एलान किया है कि 27 मार्च शाम 6 बजकर 40 मिनट पर केजीएफ 2 (KGF Chapter 2) का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया गया है जिसमें यश का लुक काफी दमदार है। 


KGF Chapter 2: 27 मार्च को आएगा KGF 2 का ट्रेलर, 14 अप्रैल को रिलीज होगी यश और संजय दत्त की फिल्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Karan Johar launches new faces and Sonu Sood helps Indian students in Ukraine read 10 news from the entertainment world
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के दौरान सबसे पसंदीदा जोड़ी में शुमार रहे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हो  गया है। वीडियो का नाम है रुला देती है। गाना रिलीज होते ही लोगों के बीच छा चुका है। वीडियो में दोनों समुंदर के किनारे रोमांस का तड़का लगा रहे हैं। इस गाने में दोनों के एक-दूसरे के लिए भरपूर इमोशन देखने को मिल रहे हैं। रोमांस से लेकर ब्रेकअप तक के हर सफर को गाने में खूबसूरती से पिरोया गया है। गाने में तेजस्वी और करण के एक्सप्रेशन भी जबरदस्त हैं।


Rula Deti Hai Video: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज, रोमांस से ब्रेकअप तक दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
 
विज्ञापन
Filmy Wrap: Karan Johar launches new faces and Sonu Sood helps Indian students in Ukraine read 10 news from the entertainment world
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपने घुटने की सर्जरी कराई है। रणदीप इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी। हुड्डा को 1 मार्च को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले साल 2020 में भी रणदीप हुड्डा की एक सर्जरी करनी पड़ी थी। उस वक्त उनके पैर का ऑपरेशन किया गया था।


Surgery: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कराई घुटने की सर्जरी, वेब सीरीज के सेट पर हुए थे घायल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed