फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: महाकाल के दर्शन करने पहुंची परिणीति और फिर जमेगी टाइगर-ऋतिक की जोड़ी? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 26 Dec 2022 07:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Dec 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Parineeti Chopra Came to Visit Baba Mahakal Reports claim Tiger Hrithik Can be Seen Together Again
परिणीति चोपड़ा-टाइगर श्रॉफ-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। कभी किसी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आती हैं तो कभी सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें ध्यान आकर्षित करती हैं। सिने प्रेमी भी इंडस्ट्री में होने वाली हलचल पर पूरी नजर रखना चाहते हैं। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं...

Filmy Wrap: Parineeti Chopra Came to Visit Baba Mahakal Reports claim Tiger Hrithik Can be Seen Together Again
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से ही देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। भगवान महाकाल के दरबार में माथा टेकने राजनीतिक हस्तियां और फिल्मी हस्तियां पहुंच रही हैं। हाल ही में बाबा महाकाल के दरबार में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पिता के साथ पहुंची, जहां परिणीति ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने के बाद गर्भगृह की देहरी से माथा टेक कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'ऊचांई' की सफलता की कामना को लेकर भगवान महाकाल के दरबार में आई थी।
Parineeti Chopra: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस परिणीति चौपड़ा, नंदी हॉल से किए दर्शन

Filmy Wrap: Parineeti Chopra Came to Visit Baba Mahakal Reports claim Tiger Hrithik Can be Seen Together Again
टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन - फोटो : Social media

हिंदी सिनेमा में इन दिनों रीमेक्स का दौर चल रहा है। जहां पहले बॉलीवुड फिल्म निर्माता साउथ की सुपरहिट फिल्मों का हिंदी रीमेक बना रहे थे, वहीं अब उनकी नजर हॉलीवुड पर है। दरअसल, बॉलीवुड गलियारों से खबर आ रही है कि इंडस्ट्री में एक और फ्रेंचाइजी पर काम शुरू हो गया है। यह और कोई नहीं बल्कि फ्रेंच एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द ट्रांसपोर्टर' है। खबरों के मुताबिक साल 2002 में आई इस फिल्म का अब हिंदी में रीमेक बनाया जाएगा, जिसका निर्माण विशाल राणा करेंगे। विशाल राणा ने एक्शन-थ्रिलर का रीमेक बनाने और इसे अपने प्रोडक्शन हाउस 'इकोलोन प्रोडक्शंस' के तहत एक फ्रैंचाइजी में तब्दील करने के आधिकारिक अधिकार खरीद लिए हैं।
फिर जमेगी टाइगर श्रॉफ-ऋतिक रोशन की जोड़ी? 'द ट्रांसपोर्टर' के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Parineeti Chopra Came to Visit Baba Mahakal Reports claim Tiger Hrithik Can be Seen Together Again
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। आए दिन इसे लेकर नए-नए खुलासे होते हैं। अब मुंबई के एक मॉर्चरी सर्वेंट ने एक्टर की मौत के संबंध में एक हैरान करने वाली टिप्पणी की है। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या की वजह से नहीं हुई थी। मुंबई के कूपर अस्पताल के मॉर्चरी सर्वेंट रुपकुमार शाह का कहना है, 'जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगा। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मैं अपने सीनियर के पास गया, लेकिन उन्होंने कहा कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे।' 
Sushant Singh Rajput: सुसाइड नहीं हत्या थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत? मॉर्चरी सर्वेंट ने किया हैरान करने वाला

विज्ञापन
Filmy Wrap: Parineeti Chopra Came to Visit Baba Mahakal Reports claim Tiger Hrithik Can be Seen Together Again
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

अलीबाबा दास्तान ए काबुल की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच कर रही है और वहीं इसमें अलग-अलग मामले निकलकर सामने आ रहे हैं। तुनिशा मामले में आरोपी शीजान पुलिस की कस्टडी में है। इस मामले में अभिनेता की बहन से भी पूछताछ की जा रही है। उनको पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। वहीं इस मामले में तुनिशा की मां भी एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे करती नजर आ रही हैं। 
Tunisha Sharma: शीजान की चैट...दूसरी लड़की संग डेट, इस वजह से तुनिशा ने उठाया इतना बड़ा कदम?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed