{"_id":"63a9a7ad32167e2c6e0919d8","slug":"shahid-kapoor-wife-meera-rajput-stopped-at-airport-because-she-was-carrying-gobhi-shalgam-achaar-in-luggage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mira Rajput: सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट पर रोकी गईं शाहिद की पत्नी, बैग में से निकली ऐसी चीज कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mira Rajput: सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट पर रोकी गईं शाहिद की पत्नी, बैग में से निकली ऐसी चीज कि...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मीरा राजपूत
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। फैंस के साथ बातें करना और तस्वीरें साझा करना मीरा को काफी पसंद है। वह अक्सर फैंस के साथ जुड़ने के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में मीरा ने एक तस्वीर पोस्ट की और बताया कि एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उनको एक सिक्योरिटी गार्ड ने रोक लिया। जिसके बाद उनके बैग से कुछ ऐसा निकला जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।
2 of 4
मीरा राजपूत
- फोटो : Instagram
दरअसल मीरा राजपूत क्रिसमस के मौके पर अपने घर मां से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो उनको सिक्योरिटी गार्ड ने रोक लिया। मीरा के बैग की चेकिंग की गई तो उसमें से कांच के एक जार में गोभी और शलजम का अचार था। इसे देखते ही सिक्योरिटी गार्ड भी हंसने लगे और मीरा को जाने दिया।
3 of 4
मीरा राजपूत
- फोटो : Instagram
इसके बाद मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की। उन्होंने लिखा- 'जब आपको एयरपोर्ट पर घर का बना खाना ले जाने के लिए लोग रोक दिया जाए। यह गोभी शलजम का अचार था। इसे देखकर लोगों को पता चल जाता है कि आप पंजाबी हो। इसके बाद अधिकारी लोग वहां हंसने लगे और कहा अचार है जाने दो'।
मीरा राजपूत अक्सर शाहिद और बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर स्टोरी साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आती हैं। बता दें कि शाहिद और मीरा ने साल 2015 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।