मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी जानकारी पाने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ।
Filmy Wrap: खराब हिंदी बोलने पर नीसा देवगन ट्रोल और रणबीर को पसंद है रम, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी की तस्वीरों की वजह से खूब लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। सोशल मीडिया पर नीसा के लाखों फॉलोअर्स हैं, लेकिन सोमवार (20 फरवरी) को उनका अलग अंदाज देखने को मिला। इसे देख लोगों ने नीसा की खूब तारीफ करने के साथ-साथ उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। आखिर ऐसा क्या हुआ, आइए जानते हैं...
Nysa Devgan: क्या आपने नीसा देवगन की हिंदी स्पीच सुनी? वीडियो देख लोग बोले- यह क्या कर दिया?
शहनाज गिल इन दिनों अपने शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को लेकर चर्चा में है। जब से यह शो शुरू हुआ है, तब से सुर्खियों में है। शहनाज के इस शो में तमाम कलाकार शिरकत कर चुके हैं, जिनमें शाहिद कपूर, विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना आदि शामिल हैं। हाल ही में इस शो में भुवन बाम पहुंचे, जिन्होंने शहनाज को करियर और शादी को लेकर तमाम सवालों के जवाब दिए।
Shehnaaz Gill: शादी कब करेंगी शहनाज, क्या सिद्धार्थ को भूल पाएंगी? जानें अभिनेत्री ने क्या दिया जवाब
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और सौरभ शुक्ला कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने फिल्म बर्फी में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। इस फिल्म में दोनों की काफी नोक-झोंक देखने को मिली थी। हाल ही में सौरभ शुक्ल ने अनफिल्टर्ड बाय समदीश शो में अपने और रणबीर को लेकर कई बातें साझा कीं। उन्होंने शो के दौरान रणबीर संग बिताए हुए अच्छे पलों को लेकर बात की। साथ ही, रणबीर और रम से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया।
Saurabh Shukla: सौरभ शुक्ला ने रणबीर कपूर को बताया रम का शौकीन, बोले- एक बार में खत्म की थी पूरी बोतल
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। इस कोर्ट मैरिज के बाद से स्वरा ज्यादातर लोगों के निशाने पर हैं, जिसका कारण उनकी इंटर रिलीजन शादी है। इंटर रिलीजन शादी के चलते हाल ही में बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने स्वरा भास्कर पर निशाना साधा। उन्होंने स्वरा को लेकर कहा कि वह जल्द ही घर वापस आएंगी या फिर उनका हाल भी वही होगा, जो श्रद्धा का हुआ था। वह या तो सूटकेस में मिलेंगी या फ्रिज में।
Swara Bhasker: स्वरा-फहाद की शादी पर साध्वी प्राची ने दिया रिएक्शन, बोलीं- श्रद्धा की तरह होंगे 35 टुकड़े