फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti-Shreays: कृति को 'मधुबाला' कहना श्रेयस तलपड़े को पड़ा भारी! ट्वीट कर मांगनी पड़ी माफी, जानें पूरा वाकया

Tue, 21 Feb 2023 06:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 21 Feb 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
kriti sanon compared with madhubala in fake tweet from shreyas talpade twitter actor clarified
कृति सेनन, श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन की शहजादा पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से कुछ खास रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री कृति सेनन को श्रेयस तलपड़े ने बॉलीवुड की दूसरी मधुबाला बता दिया है। अभिनेता के इस ट्वीट का कृति सेनन ने जवाब भी दे दिया है, लेकिन इस ट्वीट के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। 

kriti sanon compared with madhubala in fake tweet from shreyas talpade twitter actor clarified
कृति सेनन - फोटो : instagram

दरअसल शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म शहजादा में कार्तिक के साथ कृति ने भी अच्छी एक्टिंग की है। फिल्म भले ही लोगों को खास पसंद नहीं आई है, लेकिन अभिनेत्री की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। इसी क्रम में श्रेयस तलपड़े के ट्विटर अकाउंट से 20 फरवरी को एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में कृति सेनन की जमकर तारीफ हुई है। ट्वीट में लिखा था, अभी शहजादा देखी। कार्तिक आर्यन ने जहां बढ़िया काम किया है। वहीं कृति सेनन तो देश की अलगी मधुबाला होने वाली हैं'।


इसे भी पढ़ें- Bollywood: बॉलीवुड के इन कलाकारों को भारी पड़ गई एक गलती, बर्बाद हो गया अच्छा खासा करियर
kriti sanon compared with madhubala in fake tweet from shreyas talpade twitter actor clarified
कृति सेनन - फोटो : instagram

श्रेयस तलपड़े के मुंह से अपने लिए तारीफ सुनकर कृति सेनन गदगद हो गईं और इसी खुशी में उन्होंने अभिनेता को थैंक यू रिप्लाई भी कर दिया। कृति ने लिखा, 'मधुबाला की जगह तो नहीं ले सकती लेकिन इतने प्यारा कॉम्प्लीमेंट के लिए थैंक यू। साथ ही कई इमोजी भी पोस्ट किए'। कृति के जवाब के बाद कुछ फॉलोअर्स ने बताया कि यह श्रेयस का असली एकाउंट नहीं है। हालांकि, तब तक बात आगे बढ़ चुकी थी और ट्वीट वायरल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
kriti sanon compared with madhubala in fake tweet from shreyas talpade twitter actor clarified
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम

जब यह बात श्रेयस तलपड़े के पास पहुंची तो उनको कृति सेनन से माफी मांगनी पड़ गई। श्रेयस ने मंगलवार को कृति सेनन को टैग करके लिखा, 'प्रिय कृति, मुझे इस बात का खेद है कि मेरे नाम के फर्जी एकाउंट की तरफ से आपको एक ट्वीट भेजा गया। इसकी शिकायत ट्विटर से करूंगा और फर्जी एकाउंट को तुरंत बंद करवा रहा हूं। वैसे, शहजादा के लिए आपको प्यार और शुभकामनाएं'।

विज्ञापन
kriti sanon compared with madhubala in fake tweet from shreyas talpade twitter actor clarified
श्रेयस तलपड़े - फोटो : Insatagram- @shreyastalpade27

इसके बाद श्रेयस तलपड़े ने ट्विटर सपोर्ट सर्विस और वेरिफिकेशन करने वाले सर्विस एकाउंट से गुजारिश करते हुए लिखा- इसको रिपोर्ट करने के बाद भी महज 15 दिनों के भीतर यह एकाउंट एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। यह बेवकूफी भरा और भ्रमित करने वाला है। वहीं जब से यह खबर सामने आई है, तब से यूजर्स ने कृति की आलोचना शुरू कर दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed