कार्तिक आर्यन की शहजादा को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था, हालांकि टिकट खिड़की पर इसका अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Shehzada BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'शहजादा' का बुरा हाल, मंगलवार को फिल्म ने किया इतने करोड़ का बिजनेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने किया है। मौजूदा समय में लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए रोहित ने मास एंटरटेनर बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, उनका यह प्रयास इस बार भी सफल नहीं हो सका है। बता दें कि इससे पहले रोहित देसी बॉयज और ढिशूम जैसी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म देसी बॉयज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, दूसरी फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया था। अब कमाई के आंकड़ों के हिसाब से उनकी इस फिल्म पर भी फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है।
Bollywood: इन बॉलीवुड स्टार्स की पहली कमाई रही बेहद खास, किसी ने खरीदी ऑडी तो किसी ने खरीदी यह कार
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन शहजादा ने महज छह करोड़ बटोरे थे। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में खास सुधार देखने को नहीं मिला था। शनिवार को फिल्म का बिजनेस छह करोड़ 65 लाख का रहा था। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने सात करोड़ 55 लाख और चौथे दिन दो करोड़ 25 लाख का कारोबार किया था। अब फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं।
Nawazuddin Siddiqui: सपना ने मांगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी से माफी, कहा- दबाव में दिया था बयान
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को दो करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 24.45 करोड़ हो गया है। अगर देखा जाए तो शहजादा का कलेक्शन कार्तिक की पिछली रिलीज भूल भुलैया 2 की तुलना में काफी कम है। फिल्म की इतनी कम कमाई को देखते हुए अब शहजादा का लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है।
janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को आई मॉम श्रीदेवी की याद, इमोशनल होकर अभिनेत्री ने पोस्ट में कह डाली यह बात
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस फिल्म के बाद जल्द ही सत्य प्रेम की कथा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह कैप्टन इंडिया और आशिकी 3 में भी लीड रोल निभाते दिखेंगे।
Nysa Devgan: क्या आपने नीसा देवगन की हिंदी स्पीच सुनी? वीडियो देख लोग बोले- यह क्या कर दिया?