फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: फिर टली RRR की रिलीज और मृणाल ठाकुर हुईं कोरोना संक्रमित, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sat, 01 Jan 2022 08:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 01 Jan 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Release of RRR postponed again and Mrunal Thakur got corona infected read 10 big entertainment news
मृणाल ठाकुर, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक एस एस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज टल गई है। ये फिल्म 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। हालांकि अभी तक नई रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। इससे पहले भी फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी। दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर के बाद कई शहरों के सिनेमाघर बंद किए जा चुके हैं। कई शहरों में कर्फ्यू लागू है। ‘83’ का उम्मीद से काफी कम कलेक्शन को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज टाल दी है। इस बारे में अब फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है।

RRR Postponed: 7 जनवरी को रिलीज नहीं होगी RRR, कोरोना की वजह से टली राजामौली की फिल्म की रिलीज डेट

 

Filmy Wrap: Release of RRR postponed again and Mrunal Thakur got corona infected read 10 big entertainment news
पिप्पा में मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आए दिन बॉलीवुड सितारों के काेरोना पॉजिटिव आने की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा कर इस बात की पुष्टि की है।

डरा रहा कोरोना: मृणाल ठाकुर हुईं कोरोना संक्रमित, पोस्ट साझा कर दी जानकारी

 

Filmy Wrap: Release of RRR postponed again and Mrunal Thakur got corona infected read 10 big entertainment news
राधे श्याम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। दूसरी तरफ प्रभास और पूजा हेगड़े की इस फिल्म के गानों को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, जिस वजह से फैंस के बीच फिल्म का बज बना हुआ है। इस फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही समय बचा है लेकिन अब तक प्रभास और पूजा हेगड़े फिल्म का प्रचार करते नजर नहीं आए, जिस वजह से अफवाहें हैं कि 'राधे श्याम' की रिलीज को ऑमिक्रॉन की वजह से स्थगित किया जा सकता है।

Radhe Shyam: प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधे श्याम’ नहीं होगी रिलीज? मेकर्स ने किया साफ

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Release of RRR postponed again and Mrunal Thakur got corona infected read 10 big entertainment news
बेट्टी व्हाइट - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज टेलीविजन स्टार बेट्टी व्हाइट का निधन हो गया है। वह 99 वर्ष की थीं और गोल्डन गर्ल्स जैसे शो में अभिनय करने और शानदार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। वाशिंगटन पोस्ट ने व्हाइट की मौत की सूचना दी है। उन्होंने अपने टेलिविजन करियर की शुरुआत ‘द गोल्डन गर्ल्स’ और ‘द मेरी टायलर मूर शो’ से की थी

बेट्टी व्हाइट 17 दिन बाद अपना 100वां जन्मदिन सेलिब्रेट करतीं। उनके मजाकिया अंदाज ने आधी सदी से भी अधिक समय तक लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने 2011 में "सैटरडे नाइट लाइव" की मेजबानी भी की। व्हाइट को द मैरी टायलर मूर शो में उनके चरित्र के लिए दो बार एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Betty White: 'टीवी की पहली महिला' बेट्टी व्हाइट का 99 साल की उम्र में निधन, शानदार व्यक्तित्व के लिए रहीं मशहूर

 

विज्ञापन
Filmy Wrap: Release of RRR postponed again and Mrunal Thakur got corona infected read 10 big entertainment news
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली के साथ नए साल का जश्न मना रही हैं, जहां भारतीय क्रिकेट टीम दौरे पर है। अनुष्का द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक नए वीडियो में वामिका द्वारा अनुष्का को 'मम्मा' कहते हुए सुना जा सकता है। अभिनेत्री अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो शेयर किया है। जिसमें वामिका बार-बार 'मम्मा' कह रही हैं। वीडियो को अनुष्का और विराट के कई फैन क्लबों ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर रीशेयर किया है।

Viral Video: विराट कोहली की बेटी ने पहली बार कहा मम्मा, अनुष्का ने शेयर किया वामिका का वीडियो

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed