सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Filmy Wrap: गदर 2 से जुड़ा नाना पाटेकर का नाम और इस दिन आएगा सालार का टीजर, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Jul 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Rocketry Sonam Kapoor OMG 2 Akshay Kumar Animal Gadar 2 Nana Patekar Salaar Entertainment top news
नाना पाटेकर, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

 
Trending Videos
Filmy Wrap Rocketry Sonam Kapoor OMG 2 Akshay Kumar Animal Gadar 2 Nana Patekar Salaar Entertainment top news
एनिमल-संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' का इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका लगा है। फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है, और अब यह 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह नई तारीख अपने साथ उच्चतम क्षमता का सिनेमाई अनुभव प्रदान करने का वादा करती है। वहीं, अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने पर खुद डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है। 
Animal: आखिर क्यों बदली 'एनिमल' की रिलीज डेट? डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Rocketry Sonam Kapoor OMG 2 Akshay Kumar Animal Gadar 2 Nana Patekar Salaar Entertainment top news
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आर माधवन अपनी एक्टिंग से साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। फिल्मों में अदाकारी के बाद उन्होंने पिछले साल रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। रिलीज के बाद इस फिल्म को काफी ज्यादा सराहा गया था। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी फिल्म की जमकर तारीफ हुई थी। अब इस फिल्म ने अपने रिलीज का एक साल पूरा कर लिया है। 
Rocketry: रॉकेट्री के एक साल पूरे होने पर फिल्म के मेकर्स हुए खुश, क्रू के सदस्यों को गिफ्ट किया यह खास तोहफा

Filmy Wrap Rocketry Sonam Kapoor OMG 2 Akshay Kumar Animal Gadar 2 Nana Patekar Salaar Entertainment top news
जैद हदीद और आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आकांक्षा पुरी और जैद हदीद अपनी हद पार करते हुए घर में सबके सामने लिपलॉक करते हुए नजर आए थे। इस बीच आकांक्षा शो से बाहर हो चुकी हैं। घर से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने कहा कि किस उनके लिए सिर्फ एक 'टास्क' था। 
Akanksha Puri: जैद हदीद संग लिपलॉक करने पर आकांक्षा को नहीं है मलाल, अभिनेता को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
Filmy Wrap Rocketry Sonam Kapoor OMG 2 Akshay Kumar Animal Gadar 2 Nana Patekar Salaar Entertainment top news
सीमा पाहवा-नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस सीमा पाहवा फैंस के बीच फिल्मों और टेलीविजन में अपनी कॉमेडी और गंभीर किरदारों के लिए फेमस हैं। पावरहाउस एक्ट्रेस ने प्रतिष्ठित दूरदर्शन धारावाहिक 'हम लोग' में बड़की से लेकर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में शीला जैसे कई यादगार किरदार निभाए हैं। सीमा ने वर्ष 2021 में फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं' के साथ बतौर निर्देशक शुरुआत की। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे। वहीं, अब सीमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनुभवी एक्टर के नाम एक खास नोट लिखा है। 
Seema Pahwa: सीमा पाहवा ने नसीरुद्दीन शाह को बताया अपना 'गुरु', खास पोस्ट के साथ जताया आभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed