सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kajol: 'नीसा मुझसे ज्यादा शालीनता के साथ पैपराजी को संभालती हैं', काजोल ने बांधे बेटी की तारीफों के पुल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 03 Jul 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
The Trial Pyaar Kanoon Dhokha actress kajol says daughter Nysa handles paparazzi with more grace than her
काजोल, नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपनी मां तनूजा के साथ एक खास रिश्ता साझा करती हैं। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि जिस तरह वह अपनी मां के साथ दोस्ती का प्यारा रिश्ता साझा करती हैं, ठीक उसी तरह नीसा के साथ भी वह ऐसा ही व्यवहार करती हैं। तनूजा ने हमेशा काजोल को अपनी गलतियों से सीखने की आजादी दी तो अब वही तरीका अभिनेत्री भी अपनी बेटी नीसा के साथ अपनाती हैं। अब काजोल ने पैपराजी के साथ नीसा के अनुभव के बारे में चर्चा करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने मीडिया का ध्यान और उनका व्यवहार खुद ही संभालना सीख लिया है।

Trending Videos
The Trial Pyaar Kanoon Dhokha actress kajol says daughter Nysa handles paparazzi with more grace than her
काजोल, नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

'लस्ट स्टोरीज 2' में दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद काजोल फिलहाल हॉटस्टार पर अपनी आने वाली लीगल ड्रामा 'द ट्रायल' के प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में अभिनेत्री से पूछा गया कि उनकी बेटी नीसा पैपराजी से कैसे निपट रही हैं, क्योंकि अक्सर पैपराजी उन्हें स्पॉट करते हैं। इस बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि मैं नीसा को यह नहीं सिखा सकती कि पैपराजी से कैसे निपटना है। नीसा ने अनुभव के साथ यह सीखा है। उन्हें पहली बार जयपुर में पैपराजी के साथ अनुभव हुआ। हम दोनों अकेले थे और किसी सुरक्षा के साथ यात्रा नहीं कर रहे थे, तभी फोटोग्राफर्स ने हमें घेर लिया और चिल्लाने लगे। इससे वह डर गईं और रोने लगीं। मैंने बस उसे अपनी बाहों में उठाया और सीधे कार में चले गए। बाद में मैंने नीसा को समझाया कि यह उनका काम है।

MMMS: 'मेरे महबूब मेरे सनम' पर आया बड़ा अपडेट, जानकर विक्की के फैंस के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
The Trial Pyaar Kanoon Dhokha actress kajol says daughter Nysa handles paparazzi with more grace than her
काजोल के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, काजोल ने कहा कि अब नीसा ऐसी स्थितियों को शालीनता और गरिमा के साथ संभालने में सक्षम हैं और अभिनेत्री ने बेटी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि नीसा अब इन स्थितियों में बेहतर हैं और इसे बहुत अच्छे से संभाल रही हैं। वह इसे मुझसे कहीं अधिक शालीनता और गरिमा के साथ संभाल रही हैं। अगर, मैं उसकी जगह होती तो मेरी चप्पल बहुत पहले निकल चुकी होती।

Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों को चुराकर बने ये PAK शोज, लिस्ट में 'मोहब्बत तुझे अलविदा' से 'चीख' तक कई शामिल

The Trial Pyaar Kanoon Dhokha actress kajol says daughter Nysa handles paparazzi with more grace than her
काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी मां तनुजा के साथ अपने संबंधों पर बात करते हुए काजोल ने उनके पालन-पोषण के दृष्टिकोण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेरी मां हमेशा मेरे पक्ष में रही हैं। जब आपके आस-पास उस तरह का व्यक्ति हो और वह आपका पालन-पोषण कर रहा हो और उसे मुझ पर बहुत भरोसा हो तो ये चीजें बहुत मायने रखती हैं। बचपन से ही मेरी मां ने मुझे बताया है कि हम जो भी कर रहे हैं, उसमें वह हमारे पीछे खड़ी हैं, लेकिन हमें अपने निर्णयों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा, इसलिए बेहतर होगा कि हम सही निर्णय लें।

RaajKumar Death anniversary: राजकुमार कभी हुआ करते थे कुलभूषण, सफलता के बाद भी इसलिए रहे बदनाम


 
विज्ञापन
The Trial Pyaar Kanoon Dhokha actress kajol says daughter Nysa handles paparazzi with more grace than her
काजोल - फोटो : social media

वहीं, बात करें काजोल के वर्कफ्रंट की तो वह अगली बार 'द गुड वाइफ' के हिंदी रूपांतरण 'द ट्रायल' में वकील की भूमिका में दिखेंगी। यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 14 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी, जिसमें आठ एपिसोड होंगे।

Nayanthara: हिंदी फिल्में देखने की शौकीन हैं नयनतारा, शाहरुख खान की यह मूवी है बेहद पसंद


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed