फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MMMS: 'मेरे महबूब मेरे सनम' पर आया बड़ा अपडेट, जानकर विक्की के फैंस के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Mon, 03 Jul 2023 05:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Jul 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Mera Mehboob Mere Sanam Vicky Kaushal Tripti Dimri Film Shoot Wrap up Details Inside
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'मेरे महबूब मेरे सनम' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में अहम भूमिका में निभा रहीं नेहा धूपिया ने खुद इस बात की पुष्टि की है। इसका निर्देशन आनंद तिवारी कर रहे हैं। 


Dulquer Salmaan: 'मैं कई रातों से सोया नहीं...' दुलकर सलमान शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा- 'ऐसा अनुभव पहली बार'

Mera Mehboob Mere Sanam Vicky Kaushal Tripti Dimri Film Shoot Wrap up Details Inside
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर इस फिल्म से जुड़ा ताजा अपडेट साझा किया। उन्होंने रैप पार्टी की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "इट्स रैप !!!!!! मूवीज में मिलते हैं। इस पोस्ट में उन्होंने विक्की और तृप्ति के साथ टीम के बाकी के सदस्यों को भी टैग किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

Mera Mehboob Mere Sanam Vicky Kaushal Tripti Dimri Film Shoot Wrap up Details Inside
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, फराह खान - फोटो : insta-sharmadelisha28

बता दें कि 'मेरे महबूब मेरे सनम' में मशहूर पंजाबी एक्टर एमी विर्क, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी हैं। इस फिल्म को तरुण डूडेजा और इशिता मोइत्रा ने लिखा है। हालांकि, मेकर्स ने आगामी फिल्म के कथानक के बारे में विवरण फिलहाल गुप्त रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mera Mehboob Mere Sanam Vicky Kaushal Tripti Dimri Film Shoot Wrap up Details Inside
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी - फोटो : insta-sharmadelisha28

यह विक्की और आनंद तिवारी की एक साथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले अभिनेता और निर्देशक साल 2018 की फिल्म "लव पर स्क्वायर फुट" के लिए साथ आए थे। यह आनंद की निर्देशित पहली फिल्म थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। 
Arun Govil: रामानंद सागर की 'रामायण' के लिए अरुण गोविल नहीं थे पहली पसंद, फिर एक कॉल ने ऐसे बना दी बात

विज्ञापन
Mera Mehboob Mere Sanam Vicky Kaushal Tripti Dimri Film Shoot Wrap up Details Inside
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में विक्की कौशल फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ सारा अली खान भी थीं। लोगों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक 85.06 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 'मेरे महबूब मेरे सनम' के अलावा विक्की के जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म में भी दिखने वाले हैं। फिल्म का नाम 'सैम बहादुर' है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed