सिनेमा की दुनिया में कॉन्सेप्ट चुराने का कॉन्सेप्ट काफी पुराना है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो साउथ की या हॉलीवुड की कॉपी होती हैं। तो वहीं बॉलीवुड फिल्मों के कॉन्सेप्ट को भी कई बार कॉपी किया जाता है। इस मामले में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी पीछे नहीं है। पाकिस्तान ने कई बॉलीवुड फिल्मों के कॉन्सेप्ट को कॉपी किया है। तो चलिए यहां हम आपको पाकिस्तान द्वारा कॉपी किए गए शोज के बारे में बताते हैं।
Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों को चुराकर बने ये PAK शोज, लिस्ट में 'मोहब्बत तुझे अलविदा' से 'चीख' तक कई शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहब्बत तुझे अलविदा
श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर स्टारर फिल्म 'जुदाई' 90 के दशक की हिट फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट चुराकर पाकिस्तान में एक शो बनाया गया जिसका नाम है 'मोहब्बत तुझे अलविदा'। इस पाकिस्तानी शो की कहानी पूरी तरह से ही फिल्म जुदाई की तरह थी।
इसे भी पढ़ें- OMG 2: माथे पर भस्म..गले में रुद्राक्ष..लंबी जटाओं में नजर आए अक्षय, नया पोस्टर देख यूजर्स बोले- हर हर महादेव
कोई अपना नहीं
मनीषा कोईराला और आमिर खान स्टारर फिल्म अकेले हम अकेले तुम की कहानी चुराकर पाकिस्तानी शो कोई अपना नहीं बनाया गया है। अंतर केवल इतना है कि बॉलीवुड फिल्म में मनीषा और आमिर का एक बेटा रहता है, लेकिन पाकिस्तानी शो में लीड कैरेक्टर्स की बेटी रहती है।
चीख
बॉलीवुड फिल्म दामिनी को भी पाकिस्तान ने कॉन्सेप्ट चोरी करने के मामले में नहीं छोड़ा। पाकिस्तानी शो चीख में सबा कमर एक लड़की के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए अपने परिवार के खिलाफ खड़ी नजर आती हैं।
दिल बंजारा
पाकिस्तानी शो दिल बंजारा बॉलीवुड की कल्ट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की कॉपी है। इस शो में भी हीरोइन विदेश यात्रा पर जाती है और उसे एक लड़के से प्यार हो जाता है।

कमेंट
कमेंट X