मनोरंजन जगत की इस दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की सिनेमा जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको आज दिन भर में क्या कुछ हलचल देखने को मिली...
Filmy Wrap: साजिद मामले में शर्लिन का सलमान पर निशाना और रकुल-जैकी की होगी शादी! पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rakul-Jacky Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी! अभिनेत्री के भाई ने किया खुलासा
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अवसाद के दौर से गुजर चुकी हैं। वह अक्सर मेंटल हेल्थ के मसले पर मुखर होकर बात करती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कई बार सार्वजनिक मंच पर भी अपने उन कड़वे अनुभवों का जिक्र कर चुकी हैं, जो उन्हें अवसाद के दौरान हुए। हाल ही में एक बार फिर दीपिका पादुकोण इस मसले पर बातचीत करती नजर आईं। लेकिन, इस बार दीपिका अकेली नहीं थीं, उनके साथ पूर्व एक्ट्रेस और ब्रिटेन के शाही घराने की छोटी बहू डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल भी थीं। दरअसल, मेगन मार्कल ने अपने पॉडकास्ट आर्केटाइप्स के हालिया एपिसोड में दीपिका पादुकोण के साथ मेंटल हेल्थ के मसले पर बातचीत की। बातचीत के दौरान मेगन मार्कल ने भी इस बात का जिक्र किया की वह भी अवसाद के दौर से गुजर चुकी हैं।
Deepika Padukone: डिप्रेशन के दिनों को याद कर छलका दीपिका का दर्द, बोलीं- लोगों को लगता था नाटक
'पुष्पा: द राइज' से दुनिया भर में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन भावुक हो गए। 20 साल के करियर में पहली बार नॉर्थ के किसी अवॉर्ड से सम्मानित होने पर उनके आंसू छलक उठे। सोशल मीडिया पर 'पुष्पा' के इस भावुक पल का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। अपने पसंदीदा अभिनेता को इमोशनल होते देख उनके फैंस की आंखें भी नम हो गईं।
Allu Arjun: 20 साल में पहली बार अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए 'अल्लू अर्जुन', बोले- 'इंडिया कभी झुकेगा नहीं'
Kanishka Soni: अब कनिष्का सोनी ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे साथ ऐसी हरकत...