सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सिद्धार्थ ने छुए कियारा के पैर और न्यायिक हिरासत में आदिल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 Feb 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Sidharth Malhotra Kiara Advani Adil Durrani Rakhi Sawant Salman Khan Shah Rukh Khan Pathaan
सिद्धार्थ-कियारा, राखी-आदिल - फोटो : सोशल मीडिया

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हर दिन सेलेब्स से जुड़े अपडेट आते रहते हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। अपने चहेते सितारों की निजी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। ऐसे में चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में...

Trending Videos
Filmy Wrap Sidharth Malhotra Kiara Advani Adil Durrani Rakhi Sawant Salman Khan Shah Rukh Khan Pathaan
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। 'मिली', 'गुडलक जेरी', 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अपनी फिल्मों के लिए वह जीतोड़ मेहनत करने से पीछे नहीं रहतीं। मगर, इसके बाद भी वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में इस बात को लेकर जान्हवी का दर्द छलक आया है। जान्हवी का कहना है, 'लोग समझते हैं कि स्टारकिड होने की वजह से मुझे आसानी से मौके मिलते हैं, लेकिन मैं इस वजह से काफी नुकसान में हूं।' जान्हवी ने ऐसा क्यों कहा? आइए जानते हैं...
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को है स्टारकिड होने का पछतावा? बोलीं- 'मैं तो नुकसान में रही'

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Sidharth Malhotra Kiara Advani Adil Durrani Rakhi Sawant Salman Khan Shah Rukh Khan Pathaan
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म पठान हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रही है। 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने अब तक कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पठान की मजबूत पकड़ बरकरार, 15वें दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस

 
Filmy Wrap Sidharth Malhotra Kiara Advani Adil Durrani Rakhi Sawant Salman Khan Shah Rukh Khan Pathaan
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की अब परमानेंट बुकिंग हो चुकी है। दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के यारा बन गए हैं। सिड और कियारा ने बीते मंगलवार (7 फरवरी) को जिंदगीभर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं और राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। कुछ ही देर पहले दोनों दिल्ली के लिए निकल गए हैं और अब 9 फरवरी को उनका वेडिंग रिसेप्शन यहां होना है। इनकी शादी से जुड़ी डिटेल्स धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई है कि शादी की रस्मों के दौरान सिद्धार्थ ने कियारा के पैर छुए।
Sidharth Kiara Wedding: शादी में सिद्धार्थ ने छुए अपनी अर्धांगिनी के पैर, कियारा ने भी पति को दिया खास तोहफा

विज्ञापन
Filmy Wrap Sidharth Malhotra Kiara Advani Adil Durrani Rakhi Sawant Salman Khan Shah Rukh Khan Pathaan
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म पठान देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाल मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर तहलका मचा दिया है। इस बीच बुधवार को राज्यसभा में भी पठान की गूंज सुनने को मिली। सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने राज्यसभा में किंग खान की फिल्म की जमकर तारीफ की। अपने भाषण में डेरेक ने कहा कि पठान सरकार को आईना दिखा रही है। इस फिल्म ने वह कर दिखाया है जो कोई राजनीतिक पार्टी नहीं कर सकी है।
Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पठान की मजबूत पकड़ बरकरार, 15वें दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed