बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में हर दिन कुछ नया होना बहुत ही आम बात है। लेकिन यही आम बातें सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होती हैं। आए दिन फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों की निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती हैं। अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: फायर बनकर लौटा 'पुष्पा' और कपिल के साथ फिर काम करेंगे गुत्थी? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की आत्महत्या मामले में आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उनसे पूछताछ जारी है। इस पूरे मामले में आकांक्षा की मां कई सवाल खड़े करती आ रही हैं। साथ ही उनके वकील ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
Akanksha Dubey: मौत से पहले ब्रेकअप पार्टी करने पहुंची थीं आकांक्षा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने उठाए सवाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच कथित तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। वहीं कयास लगाएं जा रहे थे कि अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटडेल' का प्रमोशन करने भारत लौटी परिणीति की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस भी सगाई का हिस्सा हो सकती हैं।
Priyanka Chopra: राघव-परिणीति की सगाई में प्रियंका नहीं होगीं शामिल? पोस्ट शेयर कर 'देसी गर्ल' ने कही यह बात
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म को सभी भाषाओं में दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होते ही मेकर्स ने इसके दूसरे भाग की घोषणा कर दी थी। वहीं, खबर थी कि अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी आठ अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है, लेकिन मेकर्स ने अभिनेता के जन्मदिन से पहले आज यानी सात अप्रैल को ही फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है।
Pushpa 2: इस बार फ्लावर नहीं फायर है पुष्पा, टीजर में रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन
ऑस्कर में 'आरआरआर' के अलावा गुनीत मोंगा की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की धूम रही। विदेश में नाम कमाने वाली इस फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा इस समय अपनी इस जीत को एंजॉय कर रही हैं। 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में डॉक्यूमेंट्री की जीत से फिल्म की टीम के साथ-साथ देश के बड़े-बड़े राजनेता भी खुश हैं। जहां ऑस्कर विनिंग इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक देश के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक से मुलाकात कर रहे हैं, वहीं अब एक और बड़ी खबर आ रही है।
The Elephant Whisperers: मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के दौरे पर बोमन और बेली से मिलेंगे पीएम मोदी, ऐसी रहेगी सुरक्षा