संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को रिलीज से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज को हरी झंडी दी। गंगूबाई काठियावाड़ी टाइटल पर आपत्ति जताते हुए इसे बदलने की मांग की गई थी। इस पर निर्माता ने था कहा कि आखिरी मौके पर नाम बदलना संभव नहीं है। हालांकि बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने संजय लीला भंसाली को टाइटल बदलने की सलाह दी थी। जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ ने खुद को गंगूबाई का दत्तक पुत्र बताने वाले याचिकाकर्ता बाबूजी राव जी शाह की याचिका खारिज कर दी। शाह का आरोप है कि उनकी मां को फिल्म और किताब में एक वेश्या, वेश्यालय की रखवाली और माफिया क्वीन के तौर पर दिखाया गया है।
Filmy Wrap: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, ‘बच्चन पांडे’ का पहला गाना रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को मिली शानदार प्रतिक्रिया की बाद अब दर्शक इसके लिए काफी बेताब हैं। गुरुवार को फिल्म का पहला गाना ‘मार खाएगा’ रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार की फिल्म का यह गाना इंटरनेट पर तूफान मचा रहा है। गाने में अक्षय कुमार का एक्शन और जबरदस्त डांस देखने को मिला है। उनके साथ कई साथी कलाकार भी हैं। इस गाने को विक्रम मोंट्रोस ने रचा है। इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। 'मार खाएगा' गाने की शूटिंग एक ही दिन में 300 से अधिक डांसर्स के साथ सेट पर की गई है।
Bachchan Pandey: ‘बच्चन पांडे’ का पहला गाना ‘मार खाएगा’ रिलीज, आपने सुना क्या?
साउथ अभिनेता अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वलिमै' गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है कि सुबह चार बजे का शो भी हाउसफुल चल रहा है। इसी बीच सिनेमा हॉल के बाहर अभिनेता अजित के प्रशंसकों पर पेट्रोल बम फेंके जाने की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक, अभिनेता अजित कुमार की फिल्म 'वलिमै' की स्क्रीनिंग के लिए गुरुवार को तड़के सिनेमा हॉल के बाहर भीड़ जमा थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल बम फेंका गया। हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।
Valimai: अजित के फैंस पर सिनेमा हॉल के बाहर फेंका गया पेट्रोल बम, 'वलिमै' के सुबह 4 बजे के शो भी हाउसफुल
पद्मश्री सम्मानित मशहूर गायक सोनू निगम फिल्मों में गाने के साथ ही लाइव परफॉर्मेंस भी करते हैं। इसलिए उन्हें देश से लेकर कई बार विदेश से भी कॉन्सर्ट करने के लिए रिक्वेस्ट आती रहती हैं। अब खबर आई है कि कथित तौर पर गायक सोनू निगम को धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएमसी चीफ इकबाल सिंह चहल के कजिन राजिंदर सिंह ने सोनू निगम को धमकी दी है। बताया जा रहा है कि किसी इंटरनेशनल कॉन्सर्ट को लेकर राजिंदर ने अनुरोध किया था, जिसके बाद से सोनू निगम को कथित धमकी भरे मैसेज मिले हैं।
Sonu Nigam: गायक सोनू निगम को बीएमसी प्रमुख के कजिन ने दी धमकी? जानें क्या है मामला
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सैफ अली खान का फर्स्ट लुक साझा किया। बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन 'वेधा' और सैफ अली खानी 'विक्रम' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म ऋतिक रोशन विलेन बने हैं जबकि हीरो होंगे सैफ अली खान। जींस, सफेद पोलो नेक टी, दाढ़ी-मूंछ और आंखों पर चश्मा लगाए सैफ अली खानी काफी डैशिंग लग रहे हैं। उनका इनटेंस लुक देखकर लग रहा है कि वह बेहद गुस्से में हैं।
Vikram Vedha: सामने आया सैफ अली खान उर्फ विक्रम का फर्स्ट लुक, ऋतिक रोशन ने लिखा- "वर्षों से की है प्रशंसा"