मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ खास और दिलचस्प होता ही रहता है, जिसके बारे में जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक भी रहते हैँ। फिल्मों और टीवी के सितारे भी अपने फैंस के लिए खुद से जुड़ा अपडेट समय-समय पर देते हैं । ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
Filmy Wrap: द केरल स्टोरी के आलोचकों पर भड़के अनुराग ठाकुर और कंगना ने किया PS-2 का रिव्यू, पढ़ें फिल्मी खबरें
साउथ सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत जल्द ही बेटी ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी का अगला शेड्यूल कल से मुंबई में शुरू होने वाला है। इसी को लेकर रजनीकांत मुंबई पहुंच गए हैं। एक्टर की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनकी सादगी देख फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
Rajinikanth: 'लाल सलाम' की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे रजनीकांत, आधी रात को जारी होगा फर्स्ट लुक
साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर एटली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जवान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जिसकी वजह से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, डायरेक्टर इन दिनों मुंबई में हैं।
Atlee: 'जवान' के डायरेक्टर एटली ने दिखाई बेटे की पहली झलक, नाम से है शाहरुख खान का खास कनेक्शन
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे वह सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। राखी काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। वहीं अब राखी अपने दोनों एक्स-हसबैंड रितेश और आदिल खान दुर्रानी को भूलकर फिर से प्यार में पड़ गई हैं। इतना ही नहीं आइटम गर्ल ने फैंस को अपने शहजादे का दीदार भी कराया है, जिसे देखकर लोग राखी को आड़े हाथों लेने लगे हैं।
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत को दुबई में मिला नया 'शहजादा', ट्रोल्स बोले- लगता है यह भी जेल जाएगा
बॉलीवुड की लंबी हाइट वाली अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। जहां एक तरफ कृति अपनी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं अभिनेत्री दूसरी तरफ करीना कपूर खान और तब्बू स्टारर फिल्म 'द क्रू' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। फिल्म के लिए कृति रात को शूटिंग कर रही हैं। अक्सर अपने फैंस के साथ अपडेट साझा करने वाली कृति ने इस बार 'द क्रू' के बारे में एक अपडेट साझा किया है।
The Crew: 'द क्रू' पर कृति सेनन ने दिया अपडेट, शूट से थकी हारी आई अभिनेत्री ने बताया अपना हाल